Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राजनीतिक लाभ के लिए हमें गलत तरीके से फंसाया गया : इरफान अंसारी

Advertisement
Advertisement
Ranchi : कलकत्ता हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए झारखंड कांग्रेस के निलंबित विधायक इरफान अंसारी ने झारखंड सरकार पर गंभीर आरोप लगाये हैं. शनिवार को मीडिया से बातचीत में इरफान ने कहा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राजनीतिक लाभ के लिए हमें गलत तरीके से फंसाया है. इरफान ने कहा, जो भी नकदी उनके पास से बरामद किये गये हैं, वे उनके हैं. इरफान अंसारी ने कहा कि हम कांग्रेस पार्टी के सच्चे सिपाही हैं. इसे भी पढ़ें- UPA">https://lagatar.in/after-the-meeting-of-upa-the-mlas-said-there-is-no-crisis-on-the-government/">UPA

की बैठक के बाद एक सुर में विधायकों ने कहा- सरकार पर नहीं है संकट

मेरा भाजपा से कोई संपर्क नहीं है

इरफान ने कहा, मैं बंगाल के सीएम ममता बनर्जी का हमेशा सम्मान करता हूं. मेरा भाजपा से कोई संपर्क नहीं है. मेरे पिताजी कांग्रेस के लंबे समय तक जनप्रतिनिधि रहे. मैं खुद कांग्रेस का दो टर्म विधायक रहा हूं. नमन विक्सल कोंगाड़ी क्रिश्चियन और आदिवासी समाज के नेता हैं. हम कभी भारतीय जनता पार्टी में शामिल नहीं हो सकते. इसे भी पढ़ें- ये">https://lagatar.in/how-is-this-helplessness-cremation-done-by-making-an-effigy-of-son-father-sitting-in-expectation-of-dead-body/">ये

कैसी है बेबसी! बेटे का पुतला बनाकर किया दाह संस्कार, शव की आस में बैठा पिता

क्या तीन विधायक किसी सरकार को गिरा सकते हैं

हेमंत सरकार गिराने में उनकी भूमिका को लेकर पूछे गये सवाल पर इरफान अंसारी ने कहा कि क्या तीन विधायक किसी सरकार को गिरा सकते हैं. झारखंड की गठबंधन सरकार को गिराने की साजिश रचने का हम पर जो आरोप है, वह बेबुनियाद है.

 तीनों को हर सप्ताह जांच अधिकारी के समक्ष पेश होना होगा

बता दें कि जामताड़ा से कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी, खिजरी के विधायक राजेश कच्छप और कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी को कलकत्ता हाईकोर्ट ने पिछले दिनों जमानत दी थी. इन विधायकों को पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिला में पिछले दिनों करीब 50 लाख रुपये नकद के साथ गिरफ्तार किया गया था. अंतरिम जमानत देते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट ने कहा था कि सभी को व्यक्तिगत रूप से हर सप्ताह जांच अधिकारी के समक्ष पेश होना होगा. साथ ही तीनों को अगले तीन महीने तक कोलकाता में ही रहना होगा. इसे भी पढ़ें- झारखंड">https://lagatar.in/state-will-always-remember-syed-sibte-razis-work-as-governor-of-jharkhand-hemant/">झारखंड

के राज्यपाल के तौर पर सैयद सिब्ते रजी के कार्य को राज्य सदा याद रखेगा : हेमंत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही