Search

 
 
 

हेमंत के बाहर आने तक हम नहीं मनाएंगे होली-दिवाली : झामुमो

 

उपवास कार्यक्रम 7वें दिन जारी, किये गये अहम एलान

Ranchi : पूर्व सीएम हेमंत सोरेन को जेल भेजे जाने के खिलाफ झामुमो का उपवास कार्यक्रम 7वें दिन भी जारी रहा. रांची के मोरहाबादी मैदान के बापू वाटिक के समक्ष जारी इस कार्यक्रम के 7वें दिन का नेतृत्व झामुमो जिला संयोजक मंडली के मुख्य संयोजक संजीव बेदिया ने किया. कार्यक्रम में रांची जिला अध्यक्ष मुश्ताक आलम भी उपस्थित थे. इस मौके पर उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन द्वारा चलाए जा रहे विकास कार्यों से अपनी जमीन खिसकता देख भाजपा ने षड्यंत्र के तहत फंसाया है. जब तक हमारे नेता नहीं आएंगे, हम होली-दिवाली कोई त्योहार नहीं मनाएंगे.

अपनी जमीन खिसकता देख हेमंत को भेजा जेल : बेदिया

हजारीबाग जिला संयोजक मंडली के मुख्य संयोजक संजीव बेदिया ने कहा कि जब राज्य में हेमंत सोरेन की सरकार बनी थी, तब भाजपा ने खजाना खाली कर दिया था. उसके बाद से ही हेमंत सोरेन ने किस तरीके से व्यवस्था को देखा. कोविड में भी देखा कि हवाई जहाज से भी हमारे मजदूर भाइयों को लाने का काम किया और कई तरह की योजनाओं से लोगों को जोड़ने का काम किया. इसी सभी कारणों से भाजपा अपनी जमीन खिसकती देख साजिश के तहत हेमंत सोरेन को जेल भेजने का काम किया है. इसके विरोध में गांव-गांव में लोगों में बहुत आक्रोश है.

गांव-गांव चल रहा है न्याय यात्रा, पंपलेट से लोगों को किया जा रहा है जागरूक : आलम

रांची जिला अध्यक्ष मुश्ताक आलम ने कहा कि गांव-गांव में भी पंचायत स्तर पर हमारे कार्यकर्ता न्याय यात्रा व पंपलेट के माध्यम से लोगों को जागरूक कर बताने का भी प्रयास कर रहे हैं. एक लोकप्रिय मुख्यमंत्री जो लोगों को योजनाओं से जोड़ रहे थे विकास कार्य कर रहे थे, उन्हें केंद्र की भाजपा सरकार ने जेल में डालकर विकास कार्यों को बाधित करने का प्रयास किया है. निश्चित ही यह सभी कार्यक्रम एक वृहद असर डालेगा. कार्यक्रम में गौरव पटेल, संजय सिंह, नीलकंठ महतो, मुकेश राउत, शंकर साव, राजा ख़ान, उज्जवल सिंह, विनेश पासवान, लखन महतो, सूरज बेसरा, विनोद हेंब्रम, संतोष सिंह, जितेंद्र बेदिया, विनोद बेदिया, संजय करमाली, इजहार अंसारी, यासीन ख़ान, कुदुस अंसारी, सरफराज अहमद, बीरेंद्र राणा, कमाल कुरैशी, रामकिशोर मुर्मू, सलीम अंसारी, शोएब अख़्तर, असीब ख़ान, मो. आरिफ, रूचि कुजूर, समनूर मंसूरी, पवन जेडिया, डॉ. हेमलाल मेहता, अश्विनी शर्मा, कलाम आजाद, बीरु साहू, अंतू तिर्की, आदिल इमाम, अरविंद सिंह देवल, रामशरण तिर्की, अफरोज आलम, अरुण वर्मा, आफताब आलम, रतीश द्विवेदी, विक्रम सिंह, नयनतारा उरांव, सालो देवी, राखी देवी, कोषाध्यक्ष उषा उरांव, कैथरीना तिर्की सहित कई उपस्थित थे. इसे भी पढ़ें : घूसखोर-बैलेट">https://lagatar.in/briber-ballot-thief-is-the-new-name-of-bjp-supriyo-bhattacharya/">घूसखोर-बैलेट

चोर भाजपा का नया नाम : सुप्रियो भट्टाचार्य
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही