Search

हम नहीं सुधरेंगे : नो पार्किंग में वाहनों से निगम ने चार साल में वसूले 12 लाख फाइन

Tarun Kumar Chaubey Ranchi : रांची नगर निगम ने पिछले चार साल में नो पार्किंग में लगने वाली गाड़ियों से 12 लाख 86 हजार 550 रुपये फाइन वसूले हैं. इसके बावजूद लोग सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं. नो पार्किग स्थल पर गाड़ियां लगा देते हैं. नगर निगम नो पार्किंग में लगने वाले 2व्हीलर से 200 रुपये, 3 व्हीलर से 500 रुपये, 4 व्हीलर से 700 रुपये और 6 व्हीलर या उससे अधिक बड़ी गाड़ियों से 5000 से 9000 रुपये तक फाइन करता है. वहीं ई-रिक्शा से पहली दफा 500 रुपये, दूसरी बार पकड़े जाने पर 5000 हजार और तीसरी बार 10000 हजार रुपये फाइन लगाया जाता है.

किस साल कितना फाइन वसूला

नगर निगम ने 2017 से 2023 के बीच 12,86,550 रुपये फाइन नो पार्किंग में लगने वाली गाड़ियों से वसूला है. वर्ष 2017-18 में 82 हजार 200 रुपये, 2018-19 में 3 लाख 91 हजार 400 रुपये, 2019-20 63 हजार 700 रुपये, 2020-21 में 82 हजार 200 रुपये, 2021-22 में 4 लाख 21 हजार 200 रुपये, 2022-23 में 2 लाख 45 हजार 850 रुपये फाइन वसूल किए गये हैं. इसे भी पढ़ें – 250">https://lagatar.in/250-member-jharkhand-team-leaves-for-odisha/">250

सदस्यीय झारखंड टीम ओड़िशा रवाना
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp