Search

 
 
 

क्रांतिकारियों के आदर्शों पर चलकर लोहरदगा के विकास में निभायेंगे अग्रणी भूमिका : मोजम्मिल अहमद

 
झामुमो के कार्यकर्ताओं ने हूल दिवस पर क्रांतिकारियों को किया नमन Lohardaga :  झारखंड मुक्ति मोर्चा के लोहरदगा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष मोजम्मिल अहमद की अगुवाई में हूल दिवस मनाया गया.  झामुमो जिलाध्यक्ष समेत सभी कार्यकर्ताओं ने वीर योद्धाओं की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित की और उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया. मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मोजम्मिल अहमद ने कहा कि हमारे वीर आदिवासी भाइयों और बहनों की अदम्य साहस और संघर्ष की गाथा को नमन. आज के दिन हम उनके बलिदान और अद्वितीय साहस को सलाम करते हैं, जिन्होंने झारखंड प्रदेश के लिए न्याय और समानता की लड़ाई लड़ी. कहा कि उन वीर योद्धाओं के बदौलत आज झारखंड की पहचान इतिहास के सुनहरे पन्ने पर बड़े-बड़े अक्षरों में लिखा गया है.

अंग्रेजों को नेस्तनाबूद कर हमें आजादी भरी जिंदगी दी

झामुमो जिलाध्यक्ष ने आगे कहा कि महान क्रांतिकारी वीर योद्धाओं के आदर्शों पर चलकर लोहरदगा और झारखंड प्रदेश के विकास में सहायक भूमिका निभाने का काम किया जायेगा. उन्होंने कहा कि हूल क्रांति की ज्वाला हमारे दिलों में सदा जलती रहेगी और हमें प्रेरित करती रहेगी कि हम अपने अधिकारों के लिए डटकर खड़े रहे. कहा कि अंग्रेजों को नेस्तनाबूद कर हमें आजादी भरी जिंदगी प्रदान करने वाले महान क्रांतिकारी सिद्धो-कान्हू और चांद-भैरव ने प्राणों की आहुति देकर इज्जत बख्शी है, उसे कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है. उन महान क्रांतिकारी वीर योद्धाओं के बताये मार्ग पर चलकर लोहरदगा और झारखंड के साथसाथ देश के विकास में शत-प्रतिशत भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया जायेगा. मौके पर झामुमो के सभी प्रखंडों के अध्यक्ष और सभी पंचायतों से बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही