Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, सेंसेक्स 103 अंक टूटा, निफ्टी 17500 से नीचे फिसली

LagatarDesk :  सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत हुई है. सेंसेक्स और निफ्टी दोनों इंडेक्स लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. सेंसेक्स 59000 और निफ्टी 17500 से नीचे ट्रेड कर रहा है. सेंसेक्स 103 अंक टूटकर 58888.52 के लेवल पर शुरु हुआ. वहीं निफ्टी 18.40 अंक फिसलकर 17341.35 के स्तर पर खुला. इससे पहले शुक्रवार को भारतीय शेयर बाजार भारी उछाल के साथ बंद हुआ थे. सेंसेक्स 1031 अंक चढ़कर 58,991 के लेवल पर समाप्त हुआ. जबकि निफ्टी 279 अंकों की मजबूती के साथ 17,359 के स्तर पर बंद हुआ था. (पढ़ें, गढ़वा">https://lagatar.in/former-chief-minister-raghubar-dass-janchoupal-program-in-town-untari-bilaspur-preparations-complete/">गढ़वा

: पूर्व सीएम रघुबर दास का आज बिलासपुर में जनचौपाल कार्यक्रम, तैयारी पूरी)

डॉलर के मुकाबले रुपया कमोजर खुला

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 25 पैसे कमजोर खुला. आज रुपया 82.17 के मुकाबले 82.46 प्रति डॉलर के भाव पर खुला है.

मारुति सुजुकी के शेयरों में 3.19 फीसदी की बढ़त

आज के कारोबार में 30 शेयरों वाले सेंसेक्स के 18 शेयर हरे निशान पर ट्रेड कर रहे हैं. जबकि 12 शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड मारुति सुजुकी के शेयरों में सबसे अधिक 3.19 फीसदी की तेजी देखने को मिली है. वहीं एचयूएल के शेयरों में 1.53 फीसदी की गिरावट नजर आ रही है. इसे भी पढ़ें : ऋषि">https://lagatar.in/rishi-singh-became-the-winner-of-indian-idol-13-got-a-gleaming-car-with-trophy-25-lakh-prize-money/">ऋषि

सिंह बने इंडियन आइडल 13 के विनर, ट्रॉफी, 25 लाख प्राइज मनी के साथ मिली चमचमाती गाड़ी

ये हैं आज के टॉप गेनर और टॉप लूजर

आज के टॉप गेनर की लिस्ट में मारुति सुजुकी, अल्ट्राटेक सीमेंट, एनटीपीसी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और भारती एयरटेल शामिल हैं. वहीं टॉप लूजर की श्रेणी में एचयूएल, नेस्ले, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स और इंफोसिस के शेयर शामिल हैं. इसे भी पढ़ें : Breaking">https://lagatar.in/breaking-100-crore-mid-day-meal-scam-sanjay-tiwari-surrendered-after-ed-and-police-raid/">Breaking

: 100 करोड़ मिड डे मील घोटाला, ED और पुलिस की दबिश के बाद संजय तिवारी ने किया सरेंडर

बीएसई सेंसेक्स के इन शेयरों में गिरावट और तेजी

बीएसई सेंसेक्स में लिस्टेड टीसीएस, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, एचडीएफसी, रिलायंस, इंडसइंड बैंक, सनफार्मा और एचडीएफसी बैंक के शेयरों में गिरावट नजर आ रही है. वहीं बजाज फाइनेंस, टाइटन, लार्सन, एचसीएल टेक, एक्सिस बैंक, कोटक महिंद्रा, विप्रो, टाटा मोटर्स, पावरग्रिड, टाटा स्टील, बजाज फिनसर्व और एसबीआई के शेयर लाल निशान पर नजर आ रहे हैं. इसे भी पढ़ें : घोषणा">https://lagatar.in/announcement-on-announcement-but-floating-solar-plants-were-not-installed-in-the-dam-reservoir/">घोषणा

पर घोषणा : मगर डैम-जलाशय में फ्लोटिंग सोलर प्लांट नहीं लगे
[wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही