Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

शेयर बाजार की कमजोर शुरुआत, गिरावट के साथ खुले सेंसेक्स-निफ्टी

Advertisement
Advertisement
Mumbai : सोमवार को शेयर बाजार की शुरुआत कमजोर रही. बीएसई का 30 स्टॉक्स वाला प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 93 अंकों के नुकसान के साथ 58747 के स्तर पर खुला. वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज निफ्टी की शुरुआत भी लाल निशान के साथ हुई. हालांकि, चंद मिनट बाद ही सेंसेक्स 61 अंकों की बढ़त के साथ 58902 के स्तर पर पहुंच गया. शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव जारी है. कभी सेंसेक्स-निफ्टी लाल हो रहे हैं तो कभी हरे. शुरुआती कारोबार में निफ्टी 2 अंक नीचे 17528 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. निफ्टी टॉप गेनर में इन्फोसिस, ओएनजीसी, बजाज फिनसर्व, एसबीआई लाइफ और एचडीएफसी लाइफ जैसे स्टॉक्स थे. अगर लूजर की बात करें तो अल्ट्राटेक सीमेंट, एशिएन पेंट्स, सिप्ला, आयशर मोटर्स और टाइटन थे. आईटी, मेटल, फार्मा शेयरों में आज हल्की तेजी देखी जा रही है. बाजार का दिग्गज रिलायंस इंडस्ट्रीज बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है.
इसे भी पढ़ें –सुप्रीम">https://lagatar.in/hearing-on-more-than-200-petitions-challenging-caa-in-supreme-court-today/">सुप्रीम

कोर्ट में आज CAA को चुनौती देने वाली 200 से ज्यादा याचिकाओं पर सुनवाई

सेंसेक्स के चढ़ने वाले शेयर

सेंसेक्स के चढ़ने वाले शेयरों में आज बजाज फिनसर्व, एमएंडएम, इंफोसिस, एसबीआई, इंडसइंड बैंक और एक्सिस बैंक के शेयरों में तेजी देखी जा रही है. रिलायंस इंडस्ट्रीज हरे निशान से मामूली फिसलकर लाल निशान में आ गया है. सेंसेक्स के गिरने वाले शेयरों में पावरग्रिड, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, एचडीएफसी, टीसीएस, एनटीपीसी, नेस्ले, एचयूएल, भारती एयरटेल, एलंडटी, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, कोटक बैंक, टाटा स्टील, सन फार्मा, मारुति, बजाज फाइनेंस, डॉ रेड्डीज लैब्स, टाइटन, एशियन पेंट्स और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट देखी जा रही है.

आज के सेक्टोरियल इंडेक्स का हाल

आज मीडिया, मेटल, फार्मा, रियल्टी, हेल्थकेयर और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में गिरावट में कारोबार देखा जा रहा है. पीएसयू बैंक अब हरे निशान में आ गए हैं और 1.18 फीसदी की उछाल के साथ कारोबार कर रहे हैं. ऑयल एंड गैस सेक्टर 0.47 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं.
इसे भी पढ़ें –BREAKING">https://lagatar.in/breaking-girl-shot-dead-in-love-affair-in-chanho-ranchi/">BREAKING

: रांची के चान्हो में प्रेम प्रसंग में युवती की गोली मारकर हत्या

प्री-ओपनिंग में कैसा रहा बाजार

आज शेयर बाजार की प्री-ओपनिंग में भारतीय बाजार गिरावट के साथ ही कारोबार कर रहे हैं. बीएसई का सेंसेक्स 208.95 अंक यानी 0.36 फीसदी की गिरावट के साथ 58631 पर कारोबार कर रहा है. वहीं एनएसई का निफ्टी 23.30 अंक यानी 0.13 फीसदी की गिरावट के साथ 17507 पर दिखाई दे रहा है.

इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल

शेयर बाजार की चाल इस सप्ताह ब्याज दर पर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के फैसले से तय होगी.
रेलिगेयर ब्रोकिंग लिमिटेड के शोध उपाध्यक्ष अजीत मिश्रा ने कहा, किसी भी प्रमुख घरेलू डेटा और घटनाओं के अभाव में, प्रतिभागियों की नजर अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक पर होगी. कोटक सिक्युरिटीज में प्रमुख (इक्विटी शोध-खुदरा) श्रीकांत चौहान ने कहा कि मौद्रिक सख्ती, बढ़ती मुद्रास्फीति और भू-राजनीतिक चिंताओं को देखते हुए आने वाले समय में एफपीआई का रुख अस्थिर बना रहेगा. स्वास्तिका इंवेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, अमेरिका में मुद्रास्फीति के आंकड़े के बाद वैश्विक बाजार घबराए हुए दिख रहे हैं. इस वजह से डॉलर सूचकांक 110 के आसपास पहुंच गया है. इसके अलावा, शेयर बाजार में विदेशी पूंजी की आवक और कच्चे तेल के रुझान से भी प्रमुख शेयर सूचकांक प्रभावित होंगे.
इसे भी पढ़ें – दुमका">https://lagatar.in/criminals-shot-policeman-for-opposing-robbery-in-dumka/">दुमका

में लूट का विरोध करने पर अपराधियों ने पुलिसकर्मी को मारी गोली
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही