फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस लिस्ट में पहले नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीड के सीएमडी मुकेश अंबानी हैं, NewDelhi : भारत के 100 सबसे अमीर व्यक्तियों की संपत्ति बढ़कर एक ट्रिलियन डॉलर को पार कर गयी है. बीते वर्ष के मुकाबले इस साल देश के शीर्ष 100 अमीर लोगों में से 80 प्रतिशत की संपत्ति में बढ़त देखने को मिली है. फोर्ब्स की ओर से गुरुवार को जारी की गयी रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी. फोर्ब्स की भारत के 100 शीर्ष अरबपतियों की लिस्ट के मुताबिक, इस साल देश के शीर्ष कारोबारियों की संपत्ति बढ़कर 1.1 ट्रिलियन डॉलर हो गयी है. यह 2019 के आंकड़े से दोगुने से भी अधिक है. रिपोर्ट में बताया गया, इस दौरान दिग्गज कारोबारी गौतम अदानी की संपत्ति में बड़ा उछाल देखने को मिला है और वह शॉर्ट-सेलर फर्म की रिपोर्ट से हुए नुकसान के बाद मजबूती से उबरे हैं. इस साथ उन्होंने अपने बेटों और भतीजों की नियुक्ति भी कंपनियों में शीर्ष पदों पर की है. वे दूसरे नंबर पर है. फोर्ब्स की रिपोर्ट के अनुसार, इस लिस्ट में पहले नंबर पर रिलायंस इंडस्ट्रीड के सीएमडी मुकेश अंबानी हैं,
भारत के 100 सबसे अमीर लोगों की संपत्ति 1 ट्रिलियन डॉलर के पार, गौतम अदानी दूसरे नंबर पर: फोर्ब्स
Last Updated: Oct 10, 2024 12:00 AM (IST)