Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बिहार के मुंगेर से लाकर देवघर में बेचा रहा था हथियार, महिला तस्कर गिरफ्तार, दो देसी कट्टा बरामद

Deoghar : बिहार के मुंगेर से हथियार को लाकर देवघर में बेचा जा रहा था. एसपी राकेश रंजन को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने हथियार तस्करी के कारोबार का भंडाफोड़ किया है. एसपी के निर्देश पर मोंगामुंडा थाना की पुलिस ने मंगलवार को किशनपुर गांव में छापेमारी की. इस दौरान पुलिस की टीम ने राबिया खातून के घर से पुआल के नीचे छिपाकर एक थैले में रखे दो देसी कट्टा और चार जिंदा गोली बरामद किया है.  पुलिस की जांच में बिहार के जमुई और मुंगेर जिले से देसी हथियार लाकर देवघर जिले के मोगामुंडा थाना क्षेत्र में खपाने की बात सामने आई है. लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष रूप से संपन्न करने के लिए देवघर पुलिस के द्वारा लगातार अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाने को लेकर कार्रवाई की जा रही है. इसी दौरान हथियारों की तस्करी में एक महिला को गिरफ्तार किया गया है. इसे भी पढ़ें : सांसदों">https://lagatar.in/publics-displeasure-with-mps-increased-difficulties-for-new-candidates/">सांसदों

से जनता की नाराजगी, नये उम्मीदवारों की बढ़ी मुश्किलें
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही