Lagatar desk : गर्मियों का मौसम शुरू होते ही लोगों की पसंद भी बदलने लगती है. अब सिर्फ फैशन और ट्रेंड ही नहीं, बल्कि कपड़ों के रंगों पर भी खास ध्यान दिया जा रहा है. इस सीजन में हल्के, सॉफ्ट और आंखों को सुकून देने वाले रंगों का ट्रेंड तेजी से बढ़ रहा है, जो न सिर्फ स्टाइलिश लुक देते हैं बल्कि शरीर को ठंडक भी पहुंचाते हैं.
इस मौसम में सॉफ्ट शेड्स ज्यादा लोगों को पसंद आते हैल .हल्का पीला, स्काई ब्लू, मिट्टी के रंग, लाइम ग्रीन और पेस्टल पिंक जैसे रंग लोगों की पहली पसंद बन गए हैं. ये रंग न सिर्फ देखने में आकर्षक लगते हैं, बल्कि मन को भी ताजगी से भर देते हैं.

सफेद के सॉफ्ट शेड्स का क्रेज
व्हाइट और ऑफ-व्हाइट जैसे रंग गर्मियों में बेहद पसंद किए जा रहे हैं. ये रंग शांति और सादगी का प्रतीक हैं, जो आपके लुक को क्लीन और एलिगेंट बनाते हैं. मार्केट में इन दिनों ऑफ-व्हाइट शर्ट्स और को-ऑर्ड सेट्स खासे ट्रेंड में हैं.

हल्का पीला ऊर्जा और पॉजिटिविटी का रंग
बटर येलो से लेकर ब्राइट येलो तक, पीले रंग के अलग-अलग शेड्स इस मौसम में छाए हुए हैं. यह रंग न सिर्फ फ्रेश लुक देता है बल्कि आपके मूड को भी खुशमिजाज बनाता है. कुर्तियां, वन पीस और को-ऑर्ड सेट्स में यह रंग खूब पसंद किया जाते है.

नीला रंग देता है ठंडक का एहसास
स्काई ब्लू, इंडिगो और डेनिम जैसे हल्के नीले शेड्स गर्मियों में खासा आराम देते हैं. ये रंग देखने में कूल लगते हैं और हर तरह के आउटफिट चाहे इंडियन हो या वेस्टर्न में आसानी से फिट हो जाते हैं.

लाइम ग्रीन ताजगी से भरपूर
लाइम ग्रीन गर्मियों में फ्रेशनेस का अहसास कराता है. यह रंग धूप में भी ठंडक का एहसास देता है और सफेद या पेस्टल रंगों के साथ मिलाकर बेहद स्टाइलिश लगता है.

पेस्टल पिंक एवरग्रीन ट्रेंड
पेस्टल पिंक हमेशा से फैशन में बना हुआ है. इस सीजन में भी यह रंग लड़कियों के बीच काफी लोकप्रिय है, खासकर एथनिक वियर जैसे लहंगों में.

गर्मी में हल्के रंग क्यों बेहतर हैं
हल्के रंग सूरज की किरणों को कम करते हैं, जिससे शरीर ठंडा रहता है. वहीं गहरे रंग ज्यादा गर्मी सोखते हैं, जिससे पसीना और असहजता बढ़ती है. यही कारण है कि गर्मियों में हल्के और ब्रीदेबल रंगों के कपड़े ज्यादा आरामदायक होते हैं.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.
Leave a Comment