Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बारिश के मौसम में ऐसे कपड़े करे वियर, स्टाइलिश के साथ रहेगा आरामदायक

Lagatar Desk : बारिश का मौसम राहत तो देता है, लेकिन इस दौरान सही कपड़ों का चुनाव करना भी बेहद जरूरी होता है. ऐसे कपड़े पहनने चाहिए जो जल्दी सूख जाएं, आरामदायक हो और नमी से होने वाली परेशानियों से बचाएं.आइए जानते हैं कि मानसून में किस तरह के कपड़े पहनना बेहतर रहेगा.

 


जॉर्जेट और शिफॉन के कपड़े सोच-समझकर पहनें

जॉर्जेट और शिफॉन के कपड़े हल्के होते हैं और भीगने के बाद जल्दी सूख जाते हैं. हालांकि, भीगने पर ये पारदर्शी हो सकते हैं, जिससे असहज स्थिति पैदा हो सकती है. इसलिए इन्हें पहनते समय सावधानी बरतें.

शादी में मेहमानों के लिए कपड़ों की गाइड: क्या पहनें और क्यों

सूती कपड़े 

बारिश के मौसम में सूती (कॉटन) कपड़े नमी को अच्छी तरह सोख लेते हैं, जिससे हल्की बारिश में भी आराम महसूस होता है. हालांकि, ये कपड़े सूखने में थोड़ा अधिक समय लेते हैं, इसलिए लंबे समय तक भीगने से बचें.

 

कॉटन का कपड़ा ले कर सिलवा लें ये 8 फैंसी डिजाइन के सूट, मोहल्ले की फैशन क्वीन लगेंगी- 8 latest fancy stylish suit stitching ideas for cotton fabric trendy designs, लाइफस्टाइल ...

नाइलॉन फैब्रिक रहेगा सबसे सुविधाजनक

नाइलॉन के कपड़े पानी कम सोखते हैं और जल्दी सूख जाते हैं. यही वजह है कि मानसून में यह एक बेहतर विकल्प माना जाता है. हालांकि, बहुत ज्यादा टाइट नाइलॉन कपड़े पहनने से बचना चाहिए.

नायलॉन कपड़े की सही देखभाल कैसे करें ताकि उपयोगकर्ता की आवश्यकताओं को पूरा किया जा सके और लंबे समय तक गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके।

 

स्किन-फिट कपड़ों से बनाएं दूरी

बारिश के मौसम में अत्यधिक टाइट या स्किन-फिट कपड़े पहनने से बचें. भीगने पर ये पारदर्शी हो सकते हैं और शरीर से चिपकने के कारण असहज महसूस होता है. साथ ही सर्दी-जुकाम का खतरा भी बढ़ सकता है.मानसून के मौसम में लाल, पीला, गुलाबी और हल्का हरा जैसे ब्राइट रंग बेहद आकर्षक लगते हैं. ये रंग मौसम की ताजगी के साथ आपके लुक को भी निखारते हैं.

 

Fashion Tips: Body shape Fashion Tips to style according to body shape will make you look fit- शरीर की बनावट के अनुसार पहनें कपड़े तो लगेंगे ज्यादा फिट

 

 

 

फ्लोरल प्रिंट से बढ़ाएं स्टाइल

बारिश और हरियाली का मौसम फ्लोरल प्रिंट के लिए सबसे उपयुक्त माना जाता है. फूलों वाले प्रिंट न केवल ट्रेंडी दिखते हैं, बल्कि मौसम के अनुरूप एक फ्रेश और आकर्षक लुक भी देते हैं.

 

75 Stylish floral print dress designs - Suit designing ideas from floral printed fabric - YouTube

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही