Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

चाईबासा में मास्क व हेलमेट पहनना अनिवार्य, नहीं तो लगेगा जुर्माना

Advertisement
Advertisement
Chaibasa : कोरोना के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए अनुमंडल प्रशासन ने चाईबासा शहर में बाइक चलाते समय मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है. अब यदि बाइक चलाते हुए बगैर मास्क और बगैर हेलमेट के पकड़े जाने पर पुलिस जुर्माना काटेगी. इसलिए अब शहर में बाइक चलाते समय मास्क और हेलमेट पहना पड़ेगा. पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक सप्ताह में जिस रफ्तार से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ीं है, उसने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट मोड में ला दिया है. पिछले 6 दिनों में यहां कोरोना के 110 पॉजिटिव केस सामने आए. इसके बाद जिला प्रशासन की टीम हरकत में आ गई है. रविवार को चाईबासा एसडीओ शशींद्र कुमार बड़ाईक और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिलीप खलखो के नेतृत्व में सघन मास्क जांच अभियान चलाया गया. [caption id="attachment_213825" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/01/CHAIBASA-MASK-JANCH-11-300x135.jpg"

alt="" width="300" height="135" /> ऑटो में बैठे यात्रियों को मास्क पहनने की हिदायत देते पुलिस पदाधिकारी.[/caption] इसे भी पढ़ें : झारखंड">https://lagatar.in/reward-naxalites-are-left-in-jharkhand-now-only-113/">झारखंड

में इनामी नक्सली रह गये हैं अब सिर्फ 113
इसमें बड़ी संख्या में पुलिस के जवान सड़कों पर मास्क की जांच की. यह जांच अभियान सदर थाना के सामने, पोस्ट ऑफिस चौक के पास, जैन मार्केट चौक सहित अन्य जगहों पर घूम-घूम कर मास्क जांच की जा रही है. लोगों से कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए मास्क पहनने और शारीरिक दूरी का पालन करने की अपील भी की गई. अनुमंडल पदाधिकारी ने दुकानदारों और राह चलते लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की अपील की. उन्होंने कहा कि आज सभी लोगों को समझाया जा रहा है. सोमवार से जांच अभियान के दौरान जो लोग बिना मास्क के घूमते पाए जाएंगे, उन पर आर्थिक दंड लगाया जाएगा. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही