Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मौसम अलर्ट : आ रहा है “असानी” चक्रवात, ओडिशा के स्थल भाग से टकरा सकता है

Advertisement
Advertisement
New Delhi :  भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने छह मई को चक्रवात आने का अनुमान जारी किया है. इस चक्रवात को असानी कहा जाएगा. यह नाम श्रीलंका ने दिया है. अगर ये चक्रवात आकार लेने में सफल होता है तो लगातार यह तीसरा साल होगा, जब भारत के समुद्री इलाकों में तूफान आएगा. इससे पहले 2020 में अम्फान तूफान ने पश्चिम बंगाल और फिर 2021 में यास तूफान ने ओडिशा को प्रभावित किया था. इस बार असानी तूफान भी ओडिशा के स्थल भाग से ही टकरा सकता है.

कैसे बढ़ेगा तूफान?

मौसम विभाग की तरफ से जारी सूचना में कहा गया है कि उत्तरी अंडमान सागर में अब कभी भी एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन सकता है. यहां कम दबाव का क्षेत्र बन सकता है. उसी समय एक अच्छी तरह से चिह्नित निम्न दबाव का क्षेत्र बन सकता है. पांच मई तक सिस्टम डीप डिप्रेशन बन सकता है और फिर छह मई को चक्रवात की संभावना है. इस दौरान तेज तूफान अराकान तट के साथ आगे बढ़ेगा. इसे भी पढ़ें –फ्रांस">https://lagatar.in/modi-reaches-france-will-have-bilateral-talks-with-president-macron-then-will-go-to-nepal-on-16th/">फ्रांस

पहुंचे मोदी, राष्ट्रपति मैक्रों से होगी द्विपक्षीय बात, फिर 16 को जायेंगे नेपाल

तेज हवाओं के साथ भारी बारिश संभव

मौसम विभाग के मुताबिक छह मई को दक्षिण अंडमान सागर में कम दबाव का क्षेत्र बनना तय है. इसके बाद गहरे दबाव में तब्दील होकर आगे बढ़ेगा. चक्रवात काफी तेज गति से ओडिशा के तट पर लैंडफाल करेगा. हालांकि कम दबाव का क्षेत्र बनने के बाद ही स्पष्ट होगा चक्रवात का मार्ग क्या होगा इसकी रफ्तार क्या होगी. पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, नगालैंड, मिजोरम, उत्तर पूर्व के राज्यों में इसका असर देखने को मिल सकता है. यहां तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है. छह मई को चक्रवात का असर दिल्ली, उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों में भी देखा जा सकता है. यहां भी तेज हवाएं चल सकती हैं.

बिहार, झारखंड में बूंदाबांदी से 9 मई तक राहत

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ और प्री मानसून के एक्टिव होने की वजह से 20 से अधिक राज्यों में बूंदाबादी के आसार हैं. कई राज्यों में मौसम में बदलाव देखने को भी मिले हैं. पूर्वी और दक्षिणी राज्यों के साथ और मध्य भारत के राज्यों में बूंदाबांदी हुई है. उत्तर प्रदेश के कुछ जिलों में बूंदाबादी सहित गरज चमक देखने को मिली है. इसी बीच मौसम विभाग ने नौ मई तक मौसम ऐसे ही रहने का अनुमान जताया है. बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में भी मौसम बदल गया है. यहां के कई जिलों में बारिश और बूंदाबांदी से मौसम अच्छा हो गया है. तापमान में तीन से चार प्रतिशत की गिरावट देखी गई है. राजधानी दिल्ली में भी लोगों को हीट वेब से राहत मिल सकती है. इसे भी पढ़ें – RBI">https://lagatar.in/the-effect-of-rbis-decision-hdfcs-home-loan-became-expensive-increased-interest-rate-by-0-05/">RBI

  के फैसले का असर, महंगा हुआ HDFC का होम लोन, बढ़ायी 0.05% बढ़ायी ब्याज दर
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही