Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Weather Alert: झारखंड में अगले 5 दिनों तक बारिश के आसार

Advertisement
Advertisement
Ranchi: राज्य में इस सप्ताह बारिश की संभावना जाहिर की गई है. मंगलवार को भी राज्य में मौसम को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. राज्य के कई हिस्सों में वज्रपात की संभावना है. राज्य के कई हिस्सों में गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. अगले कुछ घंटों में मौसम विभाग ने गढ़वा, कोडरमा के कुछ इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना जाहिर की गई है. इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है. राज्य में पिछले कुछ दिनों में अच्छी बारिश हो रही है. बिहार">https://lagatar.in/category/bihar/">बिहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

कहां कितनी हुई बारिश

मौसम विभाग ने बताया है कि अभी चार से पांच दिनों तक राज्य में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा. राज्य में पिछले 24 घंटे में लगभग सभी स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. सबसे अधिक बारिश गोड्डा जिले के पथरगामा में 57.2 मिलीमीटर हुई. राजमहल में 45.2, महरो में 30.8, रायडीह में 30.2, सिकटिया में 28, डुमरी में 26.7, साहिबगंज में 20, और जमशेदपुर में 13.2 मिलीमीटर बारिश हुई. जबकि लोहरदगा में 6.5, मंझारी में 6, गोमिया में 5.6, बरही में 5.4, खूंटी में 3, कांके में 3, कोडरमा में 1.8 और डालटनगंज में 0.8 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

कैसा रहेगा मौसम का मिजाज

राज्य में मौसम विभाग ने आने वाले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है. इस दौरान लोगों को वज्रपात से सावधान रहने की अपील की है. बुधवार को उत्तर पश्चिमी, दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 28 सितंबर को राज्य में उत्तर-पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. 29 और 30 सितंबर को भी राज्य में कई स्थानों पर बारिश के आसार हैं. राष्ट्रीय">https://lagatar.in/category/desh-videsh/">राष्ट्रीय

खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

अब भी सामान्य से कम हुई है बारिश

राज्य में पिछले कुछ दिनों से अच्छी बारिश हो रही है, लेकिन अब भी 1 जून से 25 सितंबर तक 28 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है. झारखंड के 24 जिलों में से 8 जिलों में अब तक सामान्य बारिश हुई, जबकि 15 जिलों में सामान्य से कम बारिश हुई. जबकि चतरा जिले में सामान्य से काफी कम बारिश हुई. जिन जिलों में सामान्य बारिश हुई, उसमें बोकारो, देवघर, पूर्वी सिंहभूम, गोड्डा, साहिबगंज, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम जिला शामिल है. रांची में अब तक सामान्य से 28 प्रतिशत कम बारिश हुई है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही