Search

 
 
 

Weather Alert : झारखंड में सर्दी का अटैक, अगले तीन दिनों तक चलेगी शीतलहरी

 
Ranchi: झारखंड में सर्दी का अटैक होने वाला है. अगले तीन दिनों तक राज्य में शीतलहरी चलेगी. मौसम विभाग ने इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया है. केंद्र के अनुसार, 13, 14 और 15 दिसंबर को शीतलहरी का प्रकोप रहने की संभावना है. इसे भी पढ़ें -हाईकोर्ट">https://lagatar.in/big-relief-to-mp-nishikant-dubey-from-high-court-order-to-cancel-fir/">हाईकोर्ट

से सांसद निशिकांत दुबे को बड़ी राहत, FIR निरस्त करने का आदेश

10 जिलों में रहेगा शीतलहरी का प्रकोप

मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के 10 जिलों में शीतलहरी का प्रकोप रहेगा. इसका असर राज्य के धनबाद, बोकारो, रामगढ़, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा, लातेहार, चतरा, पलामू और गढ़वा में देखने को मिलेगा. वहीं उत्तरी पछुआ हवा चलने से और अधिक कनकनी बढ़ेगी.

तापमान में 4.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट

मौसम विभाग के अनुसार, पिछले 24 घंटे के दौरान 4.5 डिग्री सेल्सियस तापमान में गिरावट आई है. रांची, जमशेदपुर, डालटनगंज, बोकारो और चाईबासा में न्यूमनतम तापमान में गिरानट आई है. सबसे न्यूनतम तापमान गढ़वा में 5.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें -यह">https://lagatar.in/this-is-a-government-of-our-own-people-kalpana-soren/">यह

अपनों की सरकार हैः कल्पना सोरेन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही