Search

 
 
 

मौसम अलर्ट : जमशेदपुर में शुक्रवार को भी चली लू, 44.1 डिग्री रहा तापमान

 
Jamshedpur : जमशेदपुर में शुक्रवार को दोपहर बाद पूर्वानुमान के विपरीत मौसम का रुख बदला. आसमान में बादल छाए लेकिन गर्मी से निजात नहीं मिली. आज दूसरे दिन भी जमशेदपुर में लू चली. शुक्रवार का तापमान गुरुवार के मुकाबले 0.5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 44.1 डिग्री सेल्सियस रहा, जो सामान्य से 5.1 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा. आसमान में बादल पूर्वी उत्तर प्रदेश एवं बिहार में ट्रफ रन के कारण छाया रहा. मौसम विभाग के अनुसार कोल्हान में गर्मी से अभी निजात की संभावना नहीं है. हालांकि ट्रफ रन के कारण आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. इस दौरान दिन में कहीं-कहीं सतही हवा चल सकती है. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-welcome-to-union-office-bearers-in-transmission-division-of-tata-motors/">जमशेदपुर

: टाटा मोटर्स के ट्रांसमिशन डिवीजन में यूनियन पदाधिकारियों का स्वागत

राज्य का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा जमशेदपुर

जमशेदपुर में गर्मी का कहर जारी है. मौसम विभाग के अनुसार जमशेदपुर में शुक्रवार का अधिकतम तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया जो राज्य का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा. एक नंबर पर डाल्टेनगंज है, जहां का तापमान 45.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. इसके कारण वहां लू जैसे हालात रहे. तीसरे स्थान पर झारखंड की राजधानी रांची रहा. वहां आज का तापमान 41.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. 2 मई के बाद सायक्लोनिक सर्कुलेशन का दौर खत्म हो जाएगा. इसके बाद हालात पहले की तरह हो जाएंगे. मौसम शुष्क रहेगा. इससे धीरे-धीरे गर्मी का प्रकोप बढ़ेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही