Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मौसम अलर्ट : जमशेदपुर में चली लू, पारा 44.6 डिग्री सेल्सियस पहुंचा

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर में अप्रैल में तापमान का रिकॉर्ड बन रहा है. अब तक इस माह 43-44 डिग्री सेल्सियस के बीच तापमान था. लेकिन उसे पीछे छोड़ते हुए गुरुवार को जमशेदपुर का तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को जमशेदपुर राज्य का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा. आज यहां दिनभर लू चली. झारखंड का सबसे गर्म शहर आज डालटेनगंज रहा. वहां का तापमान 45.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. तीसरे स्थान पर राजधानी रांची रही, जहां का तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस रहा. इन तीनों शहरों में लू चली. मौसम विभाग ने इन तीनों शहर के अलावे गिरीडीह, कोडरमा, गढ़वा, पलामू, चतरा में अगले दो दिनों तक लू चलने की संभावना व्यक्त की है. अप्रैल में जमशेदपुर के तापमान की बात करें तो पहली बार 10 अप्रैल को तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड गया, जो सामान्य तापमान से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक था. दूसरी बार 18 अप्रैल को 43.2 डिग्री सेल्सियस रहा, 19 अप्रैल को 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचने का रिकॉर्ड बना, 25 अप्रैल को 43.1 डिग्री सेल्सियस, 26 अप्रैल को दूसरी बार 43.6 डिग्री सेल्सियस तापमान पहुंचा. हालांकि 27 अप्रैल को 43.1 डिग्री सेल्सिसय था, लेकिन आज उक्त रिकॉर्ड भी टूट गया. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-former-mla-kunal-sharangi-met-energy-secretary-demanding-improvement-in-power-situation/">जमशेदपुर:

ऊर्जा सचिव से मिले पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी, बिजली की स्थिति में सुधार की मांग

कोल्हान में 29 व 30 अप्रैल को तापमान करीब 45 डिग्री रहेगा

मौसम विभाग ने दिनों दिन बढ़ रही गर्मी को देखते हुए कोल्हान में दो दिनों का येलो अलर्ट जारी किया गया है. 29 एवं 30 अप्रैल को कोल्हान में तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है. साथ ही उत्तर-पूर्वी भाग में गर्जन एवं वज्रपात के साथ 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से सतही हवा चल सकती है. हालांकि राज्य के पूर्वी हिस्सों में 29 अप्रैल से सायक्लोनिक सर्कुलेशन के कारण आसमान में बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही