Search

 
 
 

Weather Alert: झारखंड के कई जिलों में तेज बारिश के आसार

 

राज्य में 29 अगस्त तक छाए रहेंगे बादल

Ranchi: झारखंड में एकबार फिर मॉनसून का असर दिख रहा है. राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश होने के आसार हैं. राजधानी रांची में रुक-रुक हुई बारिश के बाद लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली है. हालांकि अब भी रांची में सामान्य वर्षापात 755.7 मिमी की तुलना में 38 प्रतिशत कम वर्षा (465.4 मिमी) दर्ज की गई है. राज्य के बाकी हिस्सों में भी स्थिति ऐसी ही है. बिहार">https://lagatar.in/category/bihar/">बिहार

की खबरों के लिए यहां क्लिक करें...

अभी छाए रहेंगे बादल

मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार को भी राज्य के कई हिस्सों में बारिश की संभावना है. राजधानी रांची में भी 28 अगस्त तक बादल छाए रहने और बारिश होने की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, राज्य के कई हिस्सों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. शुक्रवार को एक-दो बार हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. 26 व 27 अगस्त को भी गरज या वर्षा हो सकती है. 28 अगस्त को सामान्यत: व 29 अगस्त को आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना जााहिर की गई है.

मॉनसून टर्फ का असर

मॉनसून टर्फलाइन फिरोजपुर, अंबाला, बरेली, पटना, बालूघाट व पूर्व-दक्षिण से होते हुए मिजोरम तक बना हुआ है. इसके अलावा एक और टर्फलाइन उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश से दक्षिण असम होते हुए बिहार, सब हिमालयन पश्चिम बंगाल व सिक्किम तक समुद्रतल से 1.5 किमी. ऊपर मौजूद है. इसे भी पढ़ें- कांग्रेस">https://lagatar.in/congresss-halla-bol-pm-taking-credit-for-chandrayaan-3s-landing-failing-to-cooperate-with-isro/">कांग्रेस

का हल्ला बोल, पीएम चंद्रयान-3 की लैडिंग का श्रेय ले रहे, इसरो का सहयोग करने में विफल रहे हैं

इन इलाकों में बारिश की संभावना

राज्य में जिन जगहों पर बारिश की संभावना है, उनमें राजधानी और आसपास के क्षेत्रों के साथ- साथ पलामू , गढ़वा और संताल के पांच जिले गोड्डा, साहिबगंज, देवघर, दुमका और जामताड़ा शामिल हैं. राज्य के अन्य हिस्सों में मध्यम से हल्के दर्जे की बारिश होने की संभावना है, मौसम विभाग ने तेज बारिश औऱ वज्रपात की संभावना को देखते हुए पहले ही अलर्ट जारी किया है. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही