Search

 
 
 

Weather Alert: कोहरे की चादर में लिपटा झारखंड, 3 डिग्री तक गिरेगा पारा

 
Ranchi: झारखंड के सभी जिले कोहरे की चादर में लिपटे हैं. पश्चिमी विक्षोभ के कारण झारखंड में शनिवार को भी पूरे दिन बादल छाये रहे और ठंड बरकार रही. अगले तीन दिनों तक ऐसी ही स्थिति देखने को मिलेगी. कहीं-कहीं मध्यम से घना कोहरा देखा जा सकता है. पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा भी हुई. वहीं गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, रांची और खूंटी में कहीं-कहीं कोहरा छाया रहा. सबसे अधिक वर्षा 45.4 एमएम सगमा (गढ़वा) में दर्ज किया गया. वहीं सबसे उच्चतम तापमान 27.8°C चाईबासा रिकॉर्ड हुआ. जबकि सबसे कम तापमान 12.6°C चाईबासा में ही दर्ज किया गया. इसे पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-06-jan-2024-jharkhand-news-updates-2/">शाम

की न्यूज डायरी।।06 JAN।।टीपीसी ने की कोयला कारोबारी की हत्या।।धनबादः दो थानेदारों पर गिरी गाज।।बिहारः तेजस्वी को सुमो ने दी चुनौती।।लोस चुनावःकांग्रेस ने बनायी पांच कमिटी।।गौरवः लक्ष्य पर पहुंचा आदित्य L-1।।समेत कई अहम खबरें।।
मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में अगले 2-3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3 °C की गिरावट हो सकती है. इसके बाद इसके अगले दो दिन में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. राजधानी रांची में उच्चतम तापमान 20.2, न्यूनतम तापमान 13.6, जमशेदपुर में उच्चतम तापमान 26.5 न्यूनतम तापमान 14.2 और डालटनगंज में उच्चतम तापमान 24.3 और न्यूनतम तापमान 15.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के कारण 8 जनवरी को उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ने की आशंका जतायी है. इसे भी पढ़ें- हजारीबाग">https://lagatar.in/hazaribagh-acting-chief-justice-of-high-court-welcomed-by-dc-sp/">हजारीबाग

: हाइकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश का डीसी-एसपी ने किया स्वागत

कहां हुई कितनी बारिश (एमएम में)

गढ़वा-28, बरही-13.6, हज़ारीबाग-11.4, तिलैया-11.2, परसाबाद-10.6, आईसीएआर नामकुम-9.4; चतरा-8.5, हजारीबाग डीवीसी-6.2, कोडरमा -6.2, डाल्टनगंज-6, मनातू-5, पालगंज-4, कोनेर-3.4, तुलाडीह-2.1, नवादाडीह- 2, लोहरदगा-1, पलामू -0.5 [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही