Ranchi: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल से मौसम साफ होगा. राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. झारखंड में फिर से गर्मी की तपिस लोगों को झेलनी पड़ेगी. पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा 4.5 एमएम लोहरदगा में दर्ज की गई. सबसे अधिक तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस डालटनगंज में जबकि सबसे कम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज की गई.
Weather Alert: 15 अप्रैल से साफ होगा झारखंड का मौसम, 5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा
Last Updated: Apr 12, 2024 12:00 AM (IST)