Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Weather Alert: 15 अप्रैल से साफ होगा झारखंड का मौसम, 5 डिग्री तक बढ़ेगा पारा

Ranchi: झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने वाला है. मौसम विभाग के अनुसार, 15 अप्रैल से मौसम साफ होगा. राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि हो सकती है. झारखंड में फिर से गर्मी की तपिस लोगों को झेलनी पड़ेगी. पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा हुई. सबसे अधिक वर्षा 4.5 एमएम लोहरदगा में दर्ज की गई. सबसे अधिक तापमान 36.8 डिग्री सेल्सियस डालटनगंज में जबकि सबसे कम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस रांची में दर्ज की गई.

14 अप्रैल को हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार, 14 अप्रैल को रांची समेत राज्य के दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के दर्जे की वर्षा होने की संभावना है. इसके साथ कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवाओं का झोंका (अधिकतम गति 30-40 किमी प्रमि घंटे) के साथ वज्रपात होने की संभावना है. रांची में 15 अप्रैल को भी आंशिक बादल छाये रह सकते हैं.

जानें अपने शहर का तापमान

शहर              न्यूनतम           अधिकतम रांची                 32.4              18.0 जमशेदपुर          35.4              20.0 डालटनगंज         37.6              21.7 बोकारो               35.1              21.1 चाईबासा             32.5              19.2 देवघर                 37.5              20.5 गिरिडीह              36.4              20.6 गढ़वा                 37.2              20.6 सरायकेला           35.7              18.7 गोड्डा                   38.9              19.5 [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही