Search

 
 
 

Weather Alert: झारखंड के 2 जिलों में रेड अलर्ट, मौसम विभाग ने दी ये चेतावनी

 
Ranchi : मौसम विभाग ने भारी बारिश को लेकर झारखंड के दो जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है. जिससे इन दोनों जिलों में भारी बारिश की संभावना है. वहीं पांच जिलों में ऑरेंज अलर्ट और रांची समेत पांच जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है. ऑरेंज अलर्ट में मध्यम दर्जे की बारिश, जबकि येलो अलर्ट में हल्की बारिश की संभावना रहती है. बता दें कि विभाग ने गढ़वा और पलामू में रेड अलर्ट, चतरा, लातेहार, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा में ऑरेंज अलर्ट जबकि कोडरमा, हजारीबाग, रामगढ़, रांची और खूंटी में येलो अलर्ट जारी किया है. साथ ही मौसम विभाग ने लोगों को इससे संभावित प्रभाव और चेतावनी जारी की है. इसे भी पढ़ें - अयोध्या">https://lagatar.in/politics-started-in-ayodhya-rape-case-akhilesh-said-dna-test-should-be-done-mayawati-said-how-many-dna-tests-were-done-during-sp-rule/">अयोध्या

रेप केस में राजनीति शुरू, अखिलेश ने कहा, डीएनए टेस्ट हो, मायावती बोली, सपा राज में कितने डीएनए टेस्ट हुए

ये हो सकते हैं सम्भावित प्रभाव

असुरक्षित संरचनाओं को मामूली क्षति. बागवानी फसलों (जैसे केला) एवं खेतों में पकी हुई फसलों को मामूली नुकसान. फूस की झोपड़ियों को नुकसान. शाखाएं टूटने से बिजली और संचार लाइनों को मामूली क्षति.

विभाग ने इन बातों का ध्यान रखने को कहा

लोगों को सलाह दी जाती है कि वे सुरक्षित पक्की इमारतों में शरण लें और पेड़ों के नीचे शरण लेने से बचें. तेज हवा के दौरान कृषि कार्य अस्थायी रूप से निलंबित कर दें, साथ ही बिजली के खंभों और तारों से दूर रहें. लोगों को सलाह दी जाती है कि वे मौसम की बिगड़ती स्थिति पर नजर रखें और उसके अनुसार सुरक्षित स्थानों पर जाने के लिए तैयार रहें. इसे भी पढ़ें - अयोध्या">https://lagatar.in/politics-started-in-ayodhya-rape-case-akhilesh-said-dna-test-should-be-done-mayawati-said-how-many-dna-tests-were-done-during-sp-rule/">अयोध्या

रेप केस में राजनीति शुरू, अखिलेश ने कहा, डीएनए टेस्ट हो, मायावती बोली, सपा राज में कितने डीएनए टेस्ट हुए
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही