Search

 
 
 

मौसम अलर्ट : दो दिन तक चलेगी आंधी, वज्रपात भी, येलो अलर्ट जारी

 
Ranchi: झारखंड में मौसम का मिजाज हर दिन करवट ले रहा है. मौसम केंद्र के अनुसार, 22 और 23 मई को कई राज्यों में कहीं-कहीं गर्जन और तेज हवा चलेगी. हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की आशंका जताई गई है. वहीं 24 और 25 मई को राज्य के दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात होने की आशंका है. इस दौरान तेज हवा भी चलेगी. इसकी गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे हो सकती है. इसका प्रभाव पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, खूंटी जिले में देखने को मिलेगा. मौसम केंद्र के अनुसार, राज्य में अगले 5 दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. इसे भी पढ़ें - पिकअप">https://lagatar.in/many-important-news-of-hazaribagh-including-death-of-bike-rider-due-to-collision-with-pickup-van/">पिकअप

वैन के धक्के से बाइक सवार की मौत समेत हजारीबाग की कई अहम खबरें

24 और 25 मई को बारिश की संभावना

केंद्र के अनुसार, 24 और 25 मई को राज्य के दक्षिणी भाग में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. इसका असर पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा, गुमला, खूंटी जिले में देखने को मिलेगा. केंद्र के अनुसार, राज्य में कुछ स्थानों पर 26 और 27 मई को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने की संभावना है. इसे भी पढ़ें -राशन">https://lagatar.in/anger-among-beneficiaries-against-ration-dealer-two-news-of-dumping-including-demand-for-his-removal/">राशन

डीलर के खिलाफ लाभुकों में आक्रोश, हटाने की मांग समेत पाटन की दो खबरें
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही