Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मौसम अलर्ट : सामान्य से 2.8 डिग्री नीचे पहुंचा तापमान, कोल्हान में अगले एक-दो घंटे में हो सकती है बारिश

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : जमशेदपुर में कुछ दिनों से लगातार हो रही वर्षा से जहां तापमान सामान्य से नीचे पहुंच गया है. वहीं गर्मी से भी लोगों को राहत मिली है. रविवार की शाम हुई वर्षा से जमशेदपुर का तापमान और नीचे चला गया है. बीते कुछ दिनों से हो रही वर्षा से जहां गर्मी से राहत मिली है. वहीं तापमान में भी अच्छी खासी गिरावट दर्ज की गई है. रविवार को दिन का तापमान सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया. दूसरी ओर मौसम विभाग ने सोमवार की रात में कोल्हान में अगले-एक-दो घंटे में गरज के साथ वर्षा का अनुमान जताया है. इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती हैं. मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी करते हुए आम लोगों को वर्षा एवं वज्रपात के दौरान घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर">https://lagatar.in/jamshedpur-country-and-world-veterans-will-gather-in-xlri-there-will-be-brainstorming-on-supply-chain-management/">जमशेदपुर

: XLRI में जुटेंगे देश-दुनिया के दिग्गज, सप्लाइ चेन मैनेजमेंट पर होगा मंथन

जमशेदपुर में रविवार को 11.4 एमएम वर्षा हुई

जमशेदपुर में रविवार की रात आंशिक हवा के साथ 11.4 मिलीमीटर वर्षा हुई. जिसके कारण रविवार की अपेक्षा सोमवार को तापमान में 35.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जो सामान्य से 2.8 डिग्री सेल्सियस कम है. मौसम विभाग की मानें को कोल्हान में आगामी 27 मई तक हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा होती रहेगी. जमशेदपुर में 2 मार्च से लेकर अब तक कूल 189.4 मिली मीटर वर्षा हो चुकी हैं. इसे भी पढ़ें : जमशेदपुर:">https://lagatar.in/jamshedpur-the-emergency-secretary-of-mla-mangal-kalindi-filed-a-case-against-pintu-dutta-for-snatching-and-threatening-to-kill-her/">जमशेदपुर:

विधायक मंगल कालिंदी के आप्त सचिव ने पिंटू दत्ता पर किया छिनतई व जान मारने की धमकी देने का केस
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही