Search

 
 
 

मौसम अलर्ट : जमशेदपुर में रविवार को 43 डिग्री पहुंचा तापमान, सामान्य से 4.8 डिग्री अधिक

 
Jamshedpur : जमशेदपुर में रविवार को अप्रैल का सर्वाधिक तापमान रहा. दिन में लू जैसी स्थिति रही. दिन का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 4.8 डिग्री सेल्सियस अधिक है. शुक्रवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस था, जबकि शनिवार को दो डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी के साथ तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा. तीन दिन में तापमान में उत्तरोत्तर बढ़ोतरी से जमशेदपुर में आने वाले दिनों में लू की चेतावनी जारी की गई. हालांकि तीन दिन पहले आसमान में बादल छाए रहने और हल्की आंधी के कारण तापमान गिर गया था. इसे भी पढ़ें : चांडिल">https://lagatar.in/chandil-innova-going-from-tata-to-ranchi-near-nimdih-overturned-four-people-narrowly-escaped/">चांडिल

: नीमडीह के पास टाटा से रांची जा रही इनोवा पलटी, चार लोग बाल-बाल बचे

कोल्हान में अगले पांच दिनों तक ऐसे ही रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में गर्मी से अभी निजात की कोई संभावना नहीं है. कोल्हान में गर्मी बढ़ने की संभावना व्यक्त की गई. रविवार को जमशेदपुर का तापमान 43 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जबकि चाईबासा में 42 डिग्री सेल्सियस से अधिक रहा. हालांकि सरायकेला-खरसावां में गर्मी कम रही. मौसम विभाग के अनुसार अगले पांच दिनों तक मौसम शुष्क रहेगा. जिससे तापमान में बढ़ोतरी होगी. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही