Search

 
 
 

Weather Alert : ठंड से फिलहाल नहीं मिलेगी राहत, 10 को बारिश की संभावना

 
Ranchi: झारखंड में दो-तीन दिनों तक कोहरे से राहत मिलती नहीं दिख रही है. वहीं 10 जनवरी को राज्य के पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है. मौसम विभाग के अनुसार, अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है. लेकिन पश्चिमी विक्षोभ के कारण दो-तीन दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट हो सकती है. जिससे फिर से कनकनी बढ़ने कि संभावना है. धूप नहीं निकलने और हल्की हवा के कारण दिन में भी ठंड का असर दिख रहा है. अगले 3 दिनों तक राज्य में कोहरे के साथ आंशिक बादल छाए रहेंगे . मौसम शुष्क बना रहेगा. इसे पढ़ें- पलामू">https://lagatar.in/palamu-ticket-checking-campaign-conducted-in-a-dozen-trains-260-railway-passengers-caught/">पलामू

: एक दर्जन ट्रेनों में चलाया गया टिकट चेकिंग अभियान, 260 रेलयात्री धराये
वहीं पिछले 24 घंटे में राज्य में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई. दक्षिणी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा भी दर्ज किया गया. सबसे अधिक वर्षा 2.2 एमएम परसाबाद (कोडरमा) में दर्ज किया गया. सबसे अधिक तापमान 26.8 °C चाईबासा में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान भी 12.2 °C चाईबासा में दर्ज किया गया. राजधानी रांची में उच्चतम तापमान 21.8, न्यूनतम तापमान 12.9, जमशेदपुर में उच्चतम तापमान 26.0, न्यूनतम तापमान 15.0 और डालटनगंज में उच्चतम तापमान 22.6 व न्यूनतम तापमान 16.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें- शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary-07-jan-jharkhand-news-updates/">शाम

की न्यूज डायरी।।07 JAN।।TPC के 5 उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे।।25 लावारिस शव को मिली सद्गति।।धनबादः प्रेमी के दर पर युवती का धरना।।बिहारःइनामी अपराधी को छुड़ा ले गई भीड़।।संसद रत्न चुने गए 5 सांसद।।समेत कई अहम खबरें।।

कहां हुई कितनी बारिश (एमएम में)

परसाबाद-2.2, सुजानी -1.5, कोडरमा -1.2, पालगंज-1.0, टाटीसिलवे, 0.2, डालटनगंज -0.1 [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही