Search

 
 
 

WEATHER ALERT: झारखंड में फिर बदलेगा मौसम, आंधी-तूफान व बारिश के साथ गिरेंगे ओले

 
Ranchi: झारखंड में एक बार फिर मौसम अंगड़ाई लेने वाला है. दो अप्रैल के बाद से राज्य के विभिन्न हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ बारिश व ओले गिरने की संभावना जताई गई है. वेस्टर्न डिस्टर्बेंस (पश्चिमी विक्षोभ) के कारण उत्तर भारत के 6 राज्यों में बारिश, आंधी-तूफान का अलर्ट जारी किया है. इसे लेकर मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है. इसे भी पढ़ें - गर्मी">https://lagatar.in/there-will-be-trouble-in-summer-water-supply-scheme-worth-rs-1334-18-crore-is-going-on-in-6-districts-64-percent-amount-spent-work-not-completed/">गर्मी

में होगा त्राहिमामः 6 जिलों में चल रही 1334.18 करोड़ की जलापूर्ति योजना, 64 फीसदी राशि खर्च, काम पूरा नहीं

दो अप्रैल से मौसम लेगा अंगड़ाई

मौसम विभाग के अनुसार, झारखंड में 2 अप्रैल से मौसम करवट लेगा. लगातार 3 दिनों तक झारखंड के अलग-अलग हिस्सों में आंधी-तूफान के साथ गरज के साथ वर्षा और वज्रपात की संभावना है. दो अप्रैल को गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है.

तीन अप्रैल को 40-50 किलोमीटर रफ्तार से चलेगी हवा

https://lagatar.in/wp-content/uploads/2025/03/WEATHER-1.jpg"

alt="ZGNFGN" width="600" height="400" /> मौसम विभाग के अनुसार, तीन अप्रैल को झारखंड के उत्तरी-पश्चिमी और उत्तरी-मध्य भागों में आंधी-तूफान की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. झारखंड के दक्षिणी और मध्य भागों में ओले गिरने की संभावना है. इस दौरान आंधी-तूफान के साथ बादल गरजेंगे और बारिश होगी. इससे गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम प्रभावित होंगे.

चार अप्रैल को बढ़ जाएगी हवा की रफ्तार

झारखंड के दक्षिणी-पूर्वी और मध्य भागों में 4 अप्रैल को आंधी-तूफान की संभावना है. इस दौरान हवा की रफ्तार 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा रह सकती है. चार अप्रैल को गढ़वा, पलामू, चतरा, कोडरमा, हजारीबाग, लातेहार, लोहरदगा, रामगढ़, रांची, खूंटी, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, लोहरदगा, गुमला, सिमडेगा, पश्चिमी सिंहभूम, खूंटी, रांची, रामगढ़, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद, बोकारो, सरायकेला-खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, जामताड़ा, देवघर, दुमका, पाकुड़, गोड्डा और साहिबगंज जिले प्रभावित हो सकते हैं. इसे भी पढ़ें -धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-cbi-raids-ecl-regional-office-pf-clerk-arrested-taking-bribe-2/">धनबाद

: मुग्मा के ECL कार्यालय में CBI का छापा, पीएफ क्लर्क घूस लेते गिरफ्तार
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही