Search

 
 
 

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, रांची में ओलावृष्टि के साथ हुई झमाझम बारिश

 

कल भी बारिश के साथ ओलावृष्टि के भी आसार

Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज बदला है. बुधवार को सुबह के बाद शाम में भी जोरदार बारिश हुई. शाम में ओलावृष्टि भी हुई. राजधानी रांची के अलावे कई अन्य जिलों में भी गर्जन के साथ झमाझम बारिश हुई. झारखंड में फिलहाल 15 फरवरी तक मौसम का मिजाज ऐसा ही रहनेवाला है. बारिश के कारण राज्य के कई जिलों का मैक्सिमम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है. बारिश के कारण जनजीवन भी अस्त व्यवस्त हो गया है. फसलों को भी नुकसान पहुंचा है.

राजधानी रांची के कई मुहल्ले जलमग्न, सरस्वती पूजा की उत्साह में खलल

बुधवार शाम को हुई जोरदार बारिश की वजह से राजधानी रांची के किशोरगंज का निचला इलाका, मधुकम, रातू रोड के इंद्रपुरी, लोहराकोचा, हिंदपीढ़ी के कई मुहल्ले जलमग्न हो गये. कई लोगों के तो घरों में भी पानी घुस गया. बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना उठाना पड़ा. वहीं सरस्वती पूजा का उत्साह भी फीका पड़ गया.

मौसम केंद्र ने जारी किया येलो अलर्ट

मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट भी जारी किया है. 15 फरवरी को भी राजधानी रांची सहित कई जिलों में बारिश हो सकती है. 16 फरवरी से मौसम के साफ होने का अनुमान है. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार गुरुवार को भी देवघर के कई इलाकों में बारिश की संभावना है. मैक्लुस्कीगंज व आसपास के ईलाकों में बारिश के साथ ओलावृष्टि की संभावना बनी हुई है. इसे भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/dhanbad-district-mining-task-force-campaign-60-coal-loaded-trucks-examined/">धनबाद

: जिला खनन टास्क फोर्स का अभियान, कोयला लोड 60 ट्रकों की हुई जांच
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही