Ranchi : झारखंड में मौसम का मिजाज बदल गया है. साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह रांची सहित प्रदेश भर के कई इलाकों में हल्की बारिश हो रही है. वहीं कई इलाकों में बारिश की संभावना है. रांची स्थित मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया है कि 9 दिसंबर को उत्तर-पश्चिमी झारखंड को छोड़कर प्रदेश के बाकी हिस्सों में बारिश के आसार हैं. वहीं आईएमडी ने गढ़वा, लातेहार, पलामू और चतरा में वज्रपात होने की संभावना जतायी है. इसको लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया है.
झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, कई इलाकों में हो रही बारिश
Last Updated: Dec 09, 2024 12:00 AM (IST)