Search

 
 
 

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, 1 जून तक होती रहेगी बारिश

भारत में मॉनसून की दस्तक के साथ झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है. मौसम विभाग ने बुधवार को राज्यवासियों के लिए चेतावनी जारी की है
 

Ranchi: भारत में मॉनसून की दस्तक के साथ झारखंड में मौसम ने करवट ले ली है. मौसम विभाग ने बुधवार को राज्यवासियों के लिए चेतावनी जारी की है, जिसमें तेज बारिश और वज्रपात की संभावना जताई गई है. कई जिलों में तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हो चुकी है, जिससे मौसम सुहावना हो गया है.

इन दिनों रांची में सुबह धूप निकलती है, लेकिन दोपहर के बाद गरज के साथ मध्यम दर्जे की बारिश होने लगती है. 28 मई को झारखंड के विभिन्न हिस्सों में कहीं हल्की तो कहीं तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई. मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है. मौसम विभाग के अनुसार, 28 मई से 1 जून तक झारखंड में बारिश की गतिविधियां बनी रहेंगी.

तापमान और वर्षा का जिला-वार विवरण

•    पश्चिमी सिंहभूम और सरायकेला में सबसे अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई, जहां अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस रहा.
•    देवघर, धनबाद, कोडरमा, जामताड़ा और पूर्वी सिंहभूम में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
•    गिरिडीह, पाकुड़, चतरा, लातेहार, हजारीबाग और सिमडेगा में यह तापमान 34 डिग्री सेल्सियस रहा.
•    दुमका और साहिबगंज में अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया.
•    रांची और खूंटी में सबसे कम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ.

प्रभावित जिले और अनुमानित वर्षा

•    28 मई: गुमला, सिमडेगा, खूंटी, पश्चिमी सिंहभूम, पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और रांची के कुछ हिस्सों में बारिश की संभावना. दक्षिणी और सटे क्षेत्रों में कहीं-कहीं भारी वर्षा हो सकती है.
•    29 मई: उत्तर-पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना. संताल परगना के सभी जिलों में वर्षा होने की आशंका है.
•    30 मई: उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में भारी वर्षा की संभावना. गिरिडीह, देवघर, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ में मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है.

मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने और वज्रपात के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है. खेतों में काम कर रहे किसानों, बाहर यात्रा कर रहे लोगों और खुले स्थानों में मौजूद नागरिकों को विशेष सतर्कता बरतने की अपील की गई है.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही