Search

 
 
 

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज, राजधानी में गरज के साथ हुई हल्की बारिश

 
Ranchi :  झारखंड में पिछले कुछ दिनों से मौसम का मिजाज बदला-बदला सा है. राजधानी रांची में आज 22 फरवरी को दोपहर करीब एक बजकर 45 मिनट में भी गरज के साथ हल्की बारिश  हुई. 10 मिनट की बारिश के बाद हवा में कनकनी बढ़ गयी है. इससे पहले शुक्रवार को तो मौसम साफ था. हालांकि गुरुवार को अहले सुबह करीब 45 मिनट तक जोरदार बारिश हुई थी.

मौसम विभाग ने कल ही बारिश को लेकर जारी किया था अलर्ट

बता दें कि मौसम विभाग ने कल ही झारखंड के 21 जिलों में हल्की से मध्यम बारिश, वज्रपात और बिजली गिरने की संभावना जतायी थी. इसको लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट भी जारी किया था. रांची मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, 22 फरवरी को राज्य के कुछ जिलों में 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ बारिश-वज्रपात होने की संभावना जतायी गयी थी.  इसको लेकर ऑरेज अलर्ट जारी किया गया था. जबकि कुछ जिलों में 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा के साथ बारिश-वज्रपात होने का अनुमान था. इसको लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया था.

इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट

मौसम विभाग ने सिमडेगा, खूंटी, रांची, रामगढ़, बोकारो, गिरिडीह, देवघर, दुमका, जामताड़ा, धनबाद, सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया था. जबकि गुमला, लातेहार, लोहरदगा, हजारीबाग, कोडरमा, गोड्डा, पाकुड़ और साहेबगंज में वर्षा को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया था.  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही