Ranchi : झारखंड में आठ दिसंबर तक सुबह कोहरा या धुंध छाये रहेंगे. आसमान में बादल भी छाये रहने का अनुमान है. मौसम विभाग के अनुसार मौसम शुष्क रहेगा. कल तीन दिसंबर को सुबह में कोहरा छाया रहेगा. झारखंड में तापमान में गिरावट आ रही है. ठंड बढ़ने लगी है. सुबह-शाम कई जगहों पर लोग ठंड से राहत पाने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं. दिन में भी ठंड का अहसास हो रहा है. गर्म कपड़ों का पहनना जरूरी हो गया है. आज राजधानी रांची में आसमान में सुबह से बादल छाये रहे. रांची और उसके आस-पास के इलाकों में कल मंगलवार को सुबह में कोहरा छाया रहेगा. मंगलवार को रांची का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस, अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं.
मौसम का हाल : झारखंड में आठ दिसंबर तक सुबह छाया रहेगा कोहरा...बढ़ने लगी है ठंड
Last Updated: Dec 02, 2024 12:00 AM (IST)