Search

 
 
 

Weather Forecast: दिन में धूप रहेगी, दोपहर बाद बारिश के आसार

 
Ranchi: राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में आज आसमान साफ रहेगा. लेकिन दोपहर ढलते ही मौसम में बदलाव हो सकता है. इससे राजधानी समेत कुछ स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है. दिन में मौसम साफ रहने के कारण तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि हो सकती है. धनबाद सबसे गर्म शहर होगा. यहां अधिकतम तापमान 36.0 डिग्री तक हो सकता है. जबकि अधिक तापमान की संभावना से देवघर और दुमका में गर्मी का अहसास होगा. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि राज्य में अगले दो दिनों तक मॉनसून कमजोर रह सकता है. बुधवार को राजधानी रांची समेत राज्य में कहीं-कहीं वर्षा हो सकती है. लेकिन दो दिन बाद मॉनसून फिर से सक्रिय हो सकता है.

बुधवार को विभिन्न जिलों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)

देवघर                 35.0       26.0 धनबाद                36.0        26.0 दुमका                 34.0        26.0 गिरिडीह               33.0        25.0 कोडरमा              32.0        25.0 पलामू                  33.0        25.0 बोकारो                31.0        23.0 रामगढ़                 31.0       23.0 हजारीबाग             31.0       22.0 रांची                     31.0        23.0 जमशेदपुर             33.0        25.0 इसे भी पढ़ें-पूर्वी">https://lagatar.in/a-record-30928-people-were-given-vaccine-on-the-last-day-of-august-in-east-singhbhum/">पूर्वी

सिंहभूम में अगस्त माह के अंतिम दिन रिकॉर्ड 30928 लोगों को दिया गया टीका
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही