Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मौसम : 4 फरवरी को भारी वर्षा का अनुमान, फसलों के नुकसान की चेतावनी

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : झारखंड में वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर शुरु हो गया है. राज्य के कई हिस्सों में आज रात से ही बादल छाने लगे हैं. 3 फरवरी को हल्के एवं मध्यम दर्जे की वर्षा हो सकती है. 4 फरवरी को भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 4 फरवरी को राज्य के सभी क्षेत्रों में वर्षा होगी. हालांकि कुछ क्षेत्रों में आंधी के साथ भारी वर्षा की चेतावनी जारी की गई है. इस दौरान ओला गिरने की संभावना व्यक्त की गई है. वर्षा और ओलापात से फसलों को ज्यादा नुकसान का अंदेशा है. खासकर सब्जी की फसल, गरमा धान की फसल वगैरह को नुकसान पहुंच सकता है. इसे भी पढ़ें : राकेश्वर">https://lagatar.in/rakeshwar-pandey-elected-president-of-sonadih-cement-workers-workers-union-in-chhattisgarh/">राकेश्वर

पांडेय छत्तीसगढ़ में सोनाडीह सीमेंट वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष चुने गये

दिन का तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस बढ़ा

जमशेदपुर के अधिकतम तापमान में आज बढ़ोतरी दर्ज की गई. इससे कनकनी से लोगों को थोड़ी राहत रही. हालांकि न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस कम रहेगा. इससे ठंड महसूस होगी. मंगलवार को जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस था, जो बुधवार को बढ़कर 29.9 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया. जबकि मंगलवार की रात न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस था, जिसमें आज रात 0.6 डिग्री सेल्सियस की कमी का अनुमान है. इसे भी पढ़ें : घाटशिला:">https://lagatar.in/ghatshila-two-years-of-separation-from-congress-equals-20-years-of-exile-balmuchu/">घाटशिला:

कांग्रेस से दो साल की जुदाई 20 साल के वनवास समान: बालमुचू

चार को लोगों यात्रा नहीं करने की दी गई चेतावनी

मौसम विभाग ने 4 फरवरी को झारखंड में आंधी के साथ भारी वर्षा का पूर्वानुमान जताया है. साथ ही चेतावनी जारी की है. लोगों से उस दिन घरों से बाहर नहीं निकलने के लिए कहा गया है. साथ ही वज्रपात के कारण इलेक्ट्रिक और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों का इस्तेमाल नहीं करने के लिए कहा है. उस दिन किसानों से खेतों में नहीं जाने के लिए कहा है. खासकर कोल्हान में उस दिन बिजली कड़कने की संभावना प्रबल है, जबकि अन्य हिस्सों में वर्षा के साथ ओला गिर सकता है. [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही