Search

 
 
 

मौसम की मार : पाला से आलू और सरसों की खेती को नुकसान, किसान परेशान

 
Mahaveer Gupta Barkagaon : मौसम की मार से बड़कागांव और कर्णपुरा के किसान परेशान हैं. शीतलहरी के दौरान पाला पड़ने से आलू और सरसों की खेती को भारी नुकसान पहुंचा है. कृषि के क्षेत्र में जिले में अग्रणी स्थान बनानेवाला बड़कागांव के किसानों ने काफी मेहनत से आलू की खेती की थी. लेकिन इस मौसम में आलू के पौधे नष्ट हो रहे हैं. इस कारण किसान काफी चिंतित हैं. कोहरा से फसल को नष्ट होने से बचाने के लिए किसान अपने खेतों में रासायनिक दवाइयों का छिड़काव कर रहे हैं. इसे पढ़ें- दुमका">https://lagatar.in/dumka-police-inaugurated-jail-gate-shootout-arrested-four-criminals-with-weapons/">दुमका

: जेल गेट गोलीकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन, हथियार समेत चार अपराधी गिरफ्तार
बड़कागांव के किसानों अजीत दांगी और सुखेंद्र महतो का कहना है कि आलू और सरसों की खेती से उनका बेहतर आर्थिक उपार्जन होता है. लेकिन इस मौसम में पाला से आलू, गेहूं, राई, सरसों, मटर, चना आदि की फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है. किसानों ने बताया कि करीब चार-पांच कट्ठा में खेती की गई है. पाला से प्रति किसान 25-30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है. इसे भी पढ़ें- लातेहार:">https://lagatar.in/latehar-home-guard-jawan-died-while-on-duty-in-sbi/">लातेहार:

एसबीआई में ड्यूटी के दौरान होमगार्ड जवान की मौत
लगातार दो-तीन दिनों से मौसम परिवर्तन के कारण सुबह से शाम तक सूर्य की किरणें नहीं बिखर पा रही हैं. शीतलहरी से ठंड में काफी तेजी से वृद्धि हो रही है. लोग अपने-अपने घरों में दुबके हुए हैं. दिहाड़ी मजूदरों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. साथ ही लोग पशु-पक्षियों को भी घरों में चारा देकर ठंड से बचाने का प्रयास कर रहे हैं. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही