Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मौसम जमशेदपुर: कोल्हान में दिखने लगा असानी तूफान का प्रभाव, जमशेदपुर में बारिश शुरू

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur : असानी तूफान ज्यों-ज्यों उत्तर-पश्चिम दिशा की ओऱ बढ़ रहा है. इसका प्रभाव भी दिखने लगा है. झारखंड मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन में दक्षिणी हिस्से खासकर कोल्हान के तीनों जिलों में में एक-आध घंटे में गरज के साथ वर्षा हो सकती है. विभाग की चेतावनी का असर जमशेदपुर में दिखने लगा है. जमशेदपुर में हल्के एवं मध्यम दर्जे की वर्षा शुरू हो गई है. इसे भी पढ़ें: Android">https://lagatar.in/android-users-will-not-be-able-to-record-calls-from-today-google-has-changed-the-policy/">Android

यूजर्स आज से नहीं कर पायेंगे कॉल रिकॉर्ड, गूगल ने पॉलिसी में कर दिया बदलाव

तूफान की गति काफी धीमी

मौसम विभाग ने संथालपरगना क्षेत्र में खासकर दुमका, देवघर जामताड़ा एवं पश्चिम बंगाल से सटे क्षेत्रों में आंशिक आंधी के साथ वर्षा होने की बात कही है. जानकारी हो कि असानी तूफान आज बुधवार देर शाम उत्तरी आंध्रप्रदेश एवं ओडिसा तट से टकराएगा. हालांकि तूफान की गति काफी धीमी है. जिसके चलते ज्यादा नुकसान की संभावना नहीं है.

34 डिग्री सेल्सियस पहुंचा जमशेदपुर का तापमान

जमशेदपुर के आसमान में बादलों के छाए रहने तथा आंशिक वर्षा के कारण तापमान में गिरावट हुई है. बुधवार की दोपहर में 34 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकार्ड किया गया. रविवार को जमशेदपुर का तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जो सामान्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे था. जबकि सोमवार का तापमान 35.3 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. जो रविवार के मुकाबले 1.3 डिग्री सेल्सियस कम था. वहीं मंगलवार को 34.6 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा. इसे भी पढ़ें: CM">https://lagatar.in/did-not-like-to-give-award-to-cm-mamta-banerjee-writer-returned-the-award-sahitya-akademi-member-resigns/">CM

ममता बनर्जी को अवॉर्ड देना रास नहीं आया, लेखिका ने पुरस्कार लौटाया, साहित्य अकादमी के सदस्य का इस्तीफा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही