Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मौसम जमशेदपुर: दो दिन गर्मी से रहेगी कुछ राहत, चार मई से फिर तपेगा सूरज

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur:  जमशेदपुर में शनिवार को कुछ मिनटों के लिये आंधी एवं वर्षा होने से गर्मी से लोगों को बड़ी राहत मिली. वर्षा से तापमान पांच डिग्री सेल्सियस गिर गया. शुक्रवार को जमशेदपुर का तापमान 44.1 डिग्री सेल्सियस था. तापमान में गिरावट होने से शनिवार को तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार झारखंड में बने साइक्लोनिक सरकुलेशन के कारण अगले दो दिनों तक आसमान में बादल छाए रहने के कारण गर्मी से राहत रहेगी. चार मई से दिन में धूप खिलेगी. इसके साथ ही तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी दर्ज होगी. इसे भी पढ़ें: JMM">https://lagatar.in/jharkhand-news-jmm-revealed-mou-with-11-companies-formed-a-few-days-ago-of-momentum-jharkhand/">JMM

का खुलासा: मोमेंटम झारखंड के कुछ दिनों पहले बनी 11 कंपनियों के साथ हुआ MOU

रात के तापमान में भी गिरावट होगी

शनिवार को दिन के तापमान में गिरावट होने के साथ ही रात के तापमान में भी गिरावट होगी. शुक्रवार को रात का तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस था, जो आज 2-3 डिग्री सेल्सियस कम रहने की संभावना है. आज कोल्हान में पूर्वी सिंहभूम के अलावे अन्य जिलों में भी वर्षा हुई. इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चली. इसे भी पढ़ें: टोंटो">https://lagatar.in/tonto-candidate-taking-training-in-tamil-nadu-accused-of-filing-nomination-with-fake-signature/">टोंटो

: तामिलनाडु में प्रशिक्षण ले रही प्रत्याशी पर फर्जी हस्ताक्षर से नामांकन करने का आरोप
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही