Search

 
 
 

Weather News: झारखंड के 19 जिलों में सामान्य से 276% ज्यादा बारिश, रांची में सबसे अधिक

झारखंड में मानसून से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मई के पहले सप्ताह (1 मई से 7 मई) के दौरान पूरे राज्य में औसतन 29.6 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य वर्षा (7.9 मिमी) के मुकाबले 276% अधिक है. राज्य के कुल 19 जिलों में सामान्य से काफी अधिक बारिश हुई, जिसमें रांची 58.6 मिमी बारिश के साथ सबसे प्रमुख रहा.
 
  • अगले 15 दिनों तक जारी रहेगा मौसम का बदलाव
  • 15 से 21 मई के बीच भारी बारिश के आसार

Ranchi : झारखंड में मानसून से पहले ही रिकॉर्ड तोड़ बारिश दर्ज की गई है. मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, मई के पहले सप्ताह (1 मई से 7 मई) के दौरान पूरे राज्य में औसतन 29.6 मिमी बारिश हुई, जो सामान्य वर्षा (7.9 मिमी) के मुकाबले 276% अधिक है. राज्य के कुल 19 जिलों में सामान्य से काफी अधिक बारिश हुई, जिसमें रांची 58.6 मिमी बारिश के साथ सबसे प्रमुख रहा.  

 

मौसम विभाग की ओर से अगले 15 दिनों के लिए जारी भविष्यवाणी के मुताबिक झारखंड में 8 मई से 21 मई तक मौसम में उतार-चढ़ाव होता रहेगा. पूर्वानुमान के पहले सप्ताह, यानी 8 मई से 14 मई के दौरान, राज्य के कुछ हिस्सों में गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ छिटपुट बारिश होने की संभावना है. हालांकि इस अवधि में कुल वर्षा सामान्य से कम रहने का अनुमान है. 

 

मौसम में बड़ा बदलाव 15 मई से शुरू होने वाले दूसरे सप्ताह में देखने को मिलेगा, जब राज्य में सामान्य से काफी अधिक बारिश होने की प्रबल संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, तापमान में बहुत अधिक वृद्धि की संभावना नहीं है. 15 मई से 21 मई के बीच अधिकतम तापमान 29°C से 40°C जबकि न्यूनतम पारा 19°C से 26°C के बीच बना रहेगा.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही