Search

 
 
 

झारखंड-बिहार में बदला मौसम का मिजाज, हीट वेव से मिली राहत

 
Ranchi/Patna: झारखंड और बिहार के कई जिलों में शनिवार को मौसम का मिजाज बदल गया. बात करें झारखंड की तो रांची, बोकारो, धनबाद, गढ़वा, पलामू, गुमला, लोहरदगा और रामगढ़ समेत कई जिलों में दिनभर बादलों का आना-जाना जारी रहा. वहीं रांची समेत कई जिलों में हल्की और मध्यम दर्जे की बारिश भी हुई. इसे पढ़ें- हेमंत">https://lagatar.in/hemant-government-is-adopting-every-method-of-suppression-with-those-who-speak-against-it-deepak-prakash/">हेमंत

सरकार अपने खिलाफ बोलने वालों के साथ दमन का हर तरीका अपना रही : दीपक प्रकाश
वहीं बिहार के कई जिलों में बादलों ने डेरा जमाए रखा. यहां भीषण गर्मी से लोगों को राहत मिली. पश्चिमी विक्षोभ के प्रभावों के कारण वातावरण में चेंज देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग पटना ने शनिवार और रविवार के लिए चेतावनी जारी की है. मौसम विभाग की ओर से कहा गया है कि इन दो दिनों के दौरान राज्य में आंधी, वज्रपात और बारिश हो सकती है. शनिवार को पटना का अधिकत्तम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस रहा. वहीं रोहतास और औरंगाबाद में 40 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया. इसे भी पढ़ें- IPL">https://lagatar.in/ipl-2023-lucknow-winning-for-19-overs-lost-in-the-last-over-mohit-sharma-overturned-like-this/">IPL

2023 : 19 ओवर तक जीत रही लखनऊ आखिरी ओवर में हार गई, मोहित शर्मा ने ऐसे पलटी बाजी
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही