Search

 
 
 

झारखंड में बदला मौसम का मिजाज,17 व 18 अक्टूबर को भी बारिश

 
Ranchi: झारखंड में बदलते राजनीतिक समीकरण के साथ मौसम का भी मजाज बदल रहा है. नेताओं का इधर से उधर आना-जाना लगा हुआ है. इसी तरह बेमौसम बारिश भी हो रही है. बुधवार को रांची सहित विभिन्न इलाकों में झमाझम बारिश हुई. मौसम केंद्र ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में डिप्रेशन की वजह से मौसम ने करवट ली है. इस कारण बादल छाए हुए हैं और बारिश भी हो रही है. इसे भी पढ़ें -BJP-EC">https://lagatar.in/bjp-ec-in-the-role-of-bunty-and-babli/">BJP-EC

 बंटी और बबली की भूमिका में : सुप्रियो

17 और 18 को भी बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, 17 और 18 अक्टूबर को भी राज्य के विभिन्न हिस्सों में बारिश की संभावना जताई गई है. वज्रपात की भी संभावना जताई गई है. 17 अक्तूबर को रांची सहित देवघर, धनबाद, गोड्डा, दुमका, गिरिडीह, जामताड़ा, पाकुड़ साहेबगंज, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. वहीं 18 अक्टूबर को भी बारिश की संभावना जताई गई है. इन दो दिनों तक बादल छाये रहेंगे. 19 अक्टूबर से मौसम साफ हो जाएगा.

बुधवार को सात जिलों में हुई झमाझम बारिश

बुधवार को राज्य के सात जिलों धनबाद, रांची, खूंटी, लोहरदगा, गुमला, पूर्वी सिंहभूम और पश्चिमी सिंहभूम में झमाझम बारिश हुई. तोरपा में सबसे ज्यादा 24.4 मिलीमीटर बारिश हुई. वहीं सरायकेला में अधिकतम तापमान 35.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया है. जबकि न्यूनतम तापमान रांची में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसे भी पढ़ें -सांसद">https://lagatar.in/mp-chandraprakash-wrote-a-letter-to-ed-against-the-deputy-secretary-of-road-construction-said-he-has-acquired-immense-wealth/">सांसद

चंद्रप्रकाश ने पथ निर्माण के डिप्टी सेक्रेट्री के खिलाफ ED को लिखा पत्र, कहा – अर्जित की है अकूत संपत्ति
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही