Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

कल से झारखंड में बदलेगा मौसम का मिजाज, बारिश के साथ वज्रपात-ओलावृष्टि की संभावना

Advertisement
Advertisement
मौसम विभाग ने यलो अलर्ट किया जारी Ranchi :  झारखंड में रविवार से मौसम का मिजाज बदलने वाला है. 3 और 4 मार्च को कई जगहों पर बारिश के साथ वज्रपात-ओलावृष्टि की संभावना है. मौसम विभाग की मानें तो 3 मार्च को राज्य के पश्चिमी और निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवाओं (अधिकतम गति 30-40 kmph) के साथ वज्रपात होगा. वहीं गढ़वा, पलामू और लातेहार में कहीं-कहीं ओलावृष्टि भी हो सकती है. 4 मार्च को भी राज्य के पश्चिमी तथा निकटवर्ती मध्य भागों में कहीं-कहीं पर गर्जन और तेज हवाओं (अधिकतम गति 30-40 kmph) के साथ वज्रपात होने की संभावना है.

अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में होगी वृद्धि 

मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3°C की वृद्धि हो सकती है. इसके बाद अगले दो दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान भी 4°C तक बढ़ सकती है. इस दौरान राजधानी में आंशिक बादल छाये रहेंगे. वहीं मेघ गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा की संभावना है. इस दौरान अधिकतम तापमान 30°C और न्यूनतम तापमान 16°C रहने की संभावना है. पिछले 24 घंटे में झारखंड में मौसम शुष्क रहा. बोकारो-थर्मल में उच्चतम तापमान 33.1°C और लोहरदगा में न्यूनतम तापमान 12.9°C  दर्ज किया गया.

झारखंड का तापमान

जिला
अधिकतम तापमान
न्यूनतम तापमान
रांची
28.8
14.7
जमशेदपुर
32.4
17.4
डाल्टेनगंज
31.7
14.5
बोकारो थर्मल
33.1
14.1
चाईबासा
32.8
17.6
देवघर
30.5
13.5
गिरिडीह
29.3
14.7
गढ़वा
30.7
13.5
लोहरदगा
28.9
12.9
गोड्डा
30.4
12.9
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही