Search

 
 
 

धनबाद में मानसून की आहट से ही मौसम सुहाना, पारा 37 पर

 
Dhanbad : मानसून की आहट से ही शहर का मौसम सुहाना हो गया है. 15 जून को सुबह से ही काले बादल ने डेरा जमा लिया था. 8 से 9 बजे के बीच बारिश शुरू हो गई. कुछ देर हल्की बारिश हुई. इसके बाद दिन भर ठंडी हवा का असर रहा. अधिकतम तापमान 37 डिग्री रहा. शाम ढ़लते-ढ़लते तापमान लुढ़ककर कर 31 डिग्री पर पहुंच गया.

मानसून रास्ता भटक गया है

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि  झारखंड में अभी मानसून नहीं आया है. यह मानसून के पहले की बारिश है. साहिबगंज के रास्ते मानसून अगले दो-तीन दिन में पहुंचेगा. इसका असर धनबाद सहित पूरे राज्य पर पड़ेगा. 16 और 17 जून को उत्तर-पूर्वी, 18 जून को उत्तर-पूर्वी और मध्य भाग तथा 19 जून को पूरे राज्य में अच्छी बारिश होगी. उन्होंने बताया कि मानसून रास्ता भटक गया है, इस वजह से आने में देर हो रही है. अमूमन केरल से मुंबई पहुंचने के 2 दिनों बाद मानसून का धनबाद में प्रवेश हो जाता है. इस बार परिस्थितियां बदली हुई है. मुंबई के बाद मानसून मध्य प्रदेश से होकर धनबाद की ओर बढ़ने के बजाए कर्नाटक की ओर बढ़ गया है. इस वजह से मानसून के ट्रैक में बदलाव हो गया है. लेकिन, धीरे धीरे स्थिति बदलने लगी है. यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/ruckus-in-dhanbad-old-market-chamber-member-expelled-case-against-president/">धनबाद

पुराना बाज़ार चैम्बर में घमासान :  सदस्य निष्कासित, अध्यक्ष के खिलाफ मुकदमा [wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही