Search

 
 
 

Weather Report : झारखंड में बढ़ रहा तापमान,कम हो रहा ठंड का एहसास

 
Ranchi : झारखंड के मौसम में उतार चढ़ाव बना हुआ है. पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा. राज्य के दक्षिण पूर्वी भाग में कहीं-कहीं पर हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा देखा गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 33.9 डिग्री सिल्सियस सरायकेला, जबकि न्यूनतम तापमान चतरा का 9.4 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं शुक्रवार को रांची का न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री, अधिकतम तापमान 29.8 डिग्री दर्ज किया गया है. इसे भी पढ़ें -बाबूलाल">https://lagatar.in/babulal-wrote-a-letter-to-the-cm-saying-that-the-case-registered-against-the-tribal-community-should-be-investigated-impartially/">बाबूलाल

ने सीएम को पत्र लिख कहा – आदिवासी समाज के खिलाफ दर्ज मुकदमे की हो निष्पक्ष जांच

1 फरवरी को ऐसा होगा मौसम

अगले चार दिनों तक राज्य के उत्तरी और निकटतवर्ती मध्य भागों में आंशिक बादल छाने के आसार हैं. सुबह में कोहरे या धुंध के बाद आसमान साफ बने रहने के संकेत हैं. ऐसे में एक फरवरी को रांची का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं.
शहर अधिकतम तापमान न्यूनतम तापमान
रांची 28.8 14.4
जमशेदपुर 31.9 16.4
डाल्टेनगंज 31.0 11.6
बोकारो 29.1 12.5
चाईबासा 31.8 15.4
देवघर 30.0 10.6
गढ़वा 29.3 10.4
सरायकेला 33.9 17.6
चतरा 27.4 9.4
इसे भी पढ़ें - CM">https://lagatar.in/cm-reviewed-the-preparations-being-made-for-the-prevention-of-guillain-barre-syndrome/">CM

ने गुईलेन-बैरे सिंड्रोम की रोकथाम को लेकर की जा रही तैयारियों पर समीक्षा की
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही