Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

राज्य में 24 फरवरी को बदलेगा मौसम, कुछ इलाकों में गरज के साथ बौछार के आसार

राज्य में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है. भारत विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम दर्ज किया गया.
Advertisement
Advertisement

Ranchi : राज्य में मौसम फिलहाल शुष्क बना हुआ है. भारत विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम दर्ज किया गया. अधिकतम तापमान में बड़े बदलाव की स्थिति नहीं रही, जबकि न्यूनतम तापमान कुछ स्थानों पर सामान्य से ऊपर दर्ज किया गया. 

 

राज्य में सबसे अधिक तापमान 33.4 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में रिकॉर्ड किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 11.4 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज हुआ.

 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार 20 से 23 फरवरी तक सुबह के समय हल्का कोहरा और दिन में आंशिक बादल छाए रहने की संभावना है. इस दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना जताई गई है.

 

24 फरवरी को राज्य के मध्य और दक्षिणी हिस्सों में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या गरज के साथ बौछार हो सकती है. इसके बाद 25 और 26 फरवरी को फिर से सुबह कोहरा और दिन में साफ मौसम रहने का अनुमान है.

 

आने वाले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होने की संभावना है. अगले सात दिनों के लिए राज्य में किसी प्रकार की मौसम चेतावनी जारी नहीं की गई है.

 

जिलों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान इस प्रकार है 

जिला अधिकतम तापमान °C  न्यूनतम तापमान °C
रांची  29.5 14.2
जमशेदपुर  32.5 17.4
डाल्टनगंज  30.4 12.1
बोकारो  31.5 15.1
चाईबासा  33.4 14.8
खूंटी  29.7 13.0
लोहरदगा  27.5 13.0
लातेहार  23.8 13.2
सरायकेला  33.2 14.6
पाकुड़  31.6 15.9
गुमला 27.7 11.4

 
https://lagatar.in/jamshedpur-baha-festival-celebrated-with-devotion-and-joy-in-baharagora

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही