Search

 
 
 

कैसा रहेगा आज का मौसम : गर्मी बढ़ने के आसार, दिन के तापमान में हो सकती है बढ़ोतरी

 

Ranchi : झारखंड में शनिवार को मौसम में परिवर्तन के आसार हैं. इससे अब गर्मी में बढ़ोतरी हो सकती है. शनिवार को राज्य के अधिकतर जिलों के अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक की वृद्धि होने का पूर्वानुमान है. प्रदेश के हिस्सों में अधिकतम तापमान 36.0 से 38.0 डिग्री सेल्सियस के करीब होगा. खासकर संताल परगना के जिलों में बादल हल्के हो रहे हैं. यहां के जिलों में तापमान 36.0 से 37.0 डिग्री के बीच रह सकताा है. राजधानी और आसपास के जिलों में गर्मी का एहसास तो होगा, लेकिन यहां बादल छा सकते हैं. इससे कुछ राहत मिल सकती है.


विभिन्न शहरों में शनिवार को संभावित तापमान

  • शहर अधिकतम न्यूनतम (डिग्री से.)
  • रांची 36.0 23.0
  • बोकारो 36.0 23.0
  • पलामू 39.0 24.0
  • दुमका 36.0 23.0
  • जमशेदपुर 38.0 25.0
  • देवघर 36.0 23.0
  • गिरिडीह 36.0 22.0
  • धनबाद 37.0 23.0
  • हजारीबाग 37.0 22.0
  • रामगढ़ 37.0 22.0
  • कोडरमा 38.0 24.0
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही