Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मौसम ने ली करवट, दिल्ली-एनसीआर में चल रहीं ठंडी और तेज हवाएं, बारिश को लेकर भी अलर्ट

NewDelhi : एक तरफ फरवरी में गर्मी ने 136 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया. दूसरी तरफ मार्च के पहले दिन ही दिल्ली-एनसीआर में मौसम का रूख बदल गया है. दिल्ली-एनसीआर में सुबह से ठंडी और तेज हवाएं चल रही हैं. बदलते मौसम के बीच मौसम विभाग ने दिल्ली-एनसीआर और आस-पास के क्षेत्रों में बारिश की संभावना जतायी है. मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम दिल्ली और दिल्ली-एनसीआर के आसपास के इलाकों में हल्की बारिश और बूंदाबांदी हो सकती है. वहीं आसमान में भी बादल छाए रहने का पूर्वानुमान है. बदलते मौसम के कारण यहां न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस पहुंच सकता है. (पढ़ें, ग्रीस">https://lagatar.in/major-accident-in-greece-freight-train-passenger-train-collision-26-people-killed-85-injured/">ग्रीस

में बड़ा हादसा, मालगाड़ी-पैसेंजर ट्रेन की टक्कर, 26 लोगों की मौत,  85 घायल)

इन जगहों में भी हो सकती है बारिश

आईएमडी के मुताबिक, हिंडन एयरफोर्स स्टेशन, गाजियाबाद, इंद्रापुरम, करनाल, रोहतक, हस्तिनापुर, चांदपुर, अमरोहा और आस-पास के इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. इसके अलावा पंजाब, हरियाणा, उत्तर-पश्चिम राजस्थान समेत दिल्ली एनसीआर और उत्तर-पश्चिम उत्तर प्रदेश में भी हल्की से बहुत हल्की बारिश होने की संभावना है. वहीं उत्तरकाशी,चमोली, पिथौरागढ़ ,बागेश्वर, रुद्रप्रयाग और देहरादून में भारी बारिश होने की संभावना है. इसे भी पढ़ें : बढ़">https://lagatar.in/suspended-ias-poojas-difficulties-may-increase-hc-asks-cbi-whether-the-agency-wants-to-investigate-khunti-mnrega-scam-or-not/">बढ़

सकती हैं निलंबित IAS पूजा सिंघल की मुश्किलें, HC ने पूछा-CBI खूंटी मनरेगा घोटाला की जांच करना चाहती है या नहीं

उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी को लेकर येलो अलर्ट

देश के अन्य इलाकों की बात करें तो सिक्किम, असम, अरुणाचल प्रदेश, दक्षिण तमिलनाडु, केरल के कुछ हिस्सों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के दक्षिणी हिस्सों में छिटपुट बारिश संभव है. वहीं पश्चिमी हिमालय पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी के साथ एक या दो स्थानों पर तेज बर्फबारी हो सकती है. उत्तराखंड  में बर्फबारी को लेकर मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है. वहीं मौसम विभाग ने जम्मू-कश्मीर में बर्फबारी की संभावना जतायी है. इसे भी पढ़ें : होली">https://lagatar.in/inflation-hits-before-holi-lpg-cylinder-costlier-by-rs-50-commercial-cylinder-price-increased-by-rs-350/">होली

से पहले महंगाई की मार! एलपीजी सिलेंडर 50 रुपये हुआ महंगा, कमर्शियल सिलेंडर के दाम 350 रुपये बढ़े
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही