Search

 
 
 

धनबाद में मौसम ने ली अंगड़ाई, सुबह गर्मी, शाम सुहानी

 
Dhanbad : सोमवार,13 जून की शाम ठंडी हवा ने लोगों को राहत पहुंचाई. दिन की शुरुआत तपती धूप के साथ हुई. पारा 41 डिग्री तक पहुंच गया था. दोपहर तीन बजे एकाएक मौसम ने अंगड़ाई ली. आसमान में बादल छा गए. मौसम विभाग ने धनबाद के साथ-साथ बोकारो, गिरिडीह में भी मेघ गर्जन, वज्रपात के साथ आंधी-बारिश के संकेत दिए. चार बजे के बाद इसका असर दिखा, शहरी क्षेत्र में बारिश नहीं हुई, लेकिन, आसपास के क्षेत्रों में बारिश के कारण तापमान लुढ़ककर 36 डिग्री पर पहुंच गया.

15 जून से झमाझम तय 

धनबाद सहित राज्य के अन्य हिस्सों में दक्षिण-पश्चिम मानसून के 15 जून से सक्रिय होने की प्रबल संभावना है. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनन्द ने बताया कि इस बार मानसून में उलटफेर देखने को मिल रहा है. अभी तक राज्य में सामान्य मानसून के आसार हैं. 98 प्रतिशत बारिश की उम्मीद जताई गई है.

 पांच साल में कब -कितनी बारिश

2017 - 858.2 एमएम 2018 - 626.9 एमएम 2019 - 628.2एमएम 2020 - 724.4 एमएम 2021 - 988.9 एमएम यह भी पढ़ें : धनबाद">https://lagatar.in/delhi-police-detained-congress-leader-santosh-singh-of-dhanbad/">धनबाद

के कांग्रेस नेता संतोष सिंह को दिल्‍ली पुलिस ने लिया हिरासत में [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही