Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बदलेगा मौसम का रूख! अगले 4 दिनों तक दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में तेज हवाओं के साथ होगी बारिश

LagatarDesk : देश में गर्मी दस्तक देने लगी है. कई राज्यों में पारा लगातार बढ़ रहा है. इस बीच लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है. मौसम विभाग ने 3 से 6 मार्च तक तेज हवाओं से साथ बारिश की संभावना जतायी है. वहीं पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी का भी पूर्वानुमान है. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद और हिमाचल प्रदेश में 3 और 4 मार्च को हल्की से मध्यम बारिश के साथ बर्फबारी हो सकती है. वहीं 4 मार्च से महाराष्ट्र, दक्षिण मध्य प्रदेश और गुजरात में भी बारिश देखने को मिल सकती है. इसके साथ ही दिल्ली और उत्तर प्रदेश में दिन में 20-30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती है. जबकि 4 से 6 मार्च तक उत्तर महाराष्ट्र, दक्षिण मध्य प्रदेश और गुजरात में गरज के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है. (पढ़ें, शाहरुख">https://lagatar.in/two-people-entered-shah-rukh-khans-house-mannat-by-scaling-wall-arrested/">शाहरुख

खान के घर ‘मन्नत’ में दीवार फांदकर घुसे दो लोग, गिरफ्तार)

गर्मी से जूझ रहे गुजरात और राजस्थान में भी तेज हवाओं का पूर्वानुमान

आईएमडी के मुताबिक 4 और 5 मार्च को पश्चिम मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर गरज के साथ हल्की से मध्यम तक बारिश होने की संभावना है. जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में 5 और 6 मार्च को और विदर्भ में 6 मार्च को बारिश हो सकती है. 4 और 5 मार्च को कोमोरिन क्षेत्र में तूफानी मौसम (हवा की गति 40-45 किमी प्रति घंटे से 55 किमी प्रति घंटे की रफ्तार) होने की संभावना है. दिल्ली की बात करें तो यहां आज आसमान साफ रहेगा. हालांकि आज से 5 मार्च तक तेज हवाएं चल सकती हैं. उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में आज और कल भी आंधी-तूफान चल सकती हैं. आईएमडी के अनुसार, भयंकर गर्मी से जूझ रहे गुजरात और राजस्थान को भी अगले तीन से चार दिनों तक गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी. इन राज्यों के कुछ इलाकों में तेज हवाएं चलेगी. इतना ही नहीं गरज के साथ हल्की बारिश का भी पूर्वानूमान है. हालांकि इन राज्यों में गर्मी से कोई खास राहत नहीं मिलेगी. इसे भी पढ़ें : रामगढ़">https://lagatar.in/ndas-big-victory-in-ramgarh-by-election/">रामगढ़

उपचुनाव में एनडीए की बड़ी जीत, नियोजन के लिए झारखंड से 10वीं-12वीं पास की बाध्यता खत्म, …और जगमगा उठा जुबली पार्क, ग्लोबल वार्मिंग के लिए अमीर देश जिम्मेदार समेत कई अहम खबरें पढ़ें अपने प्रिय अखबार शुभम संदेश में  
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही