Search

 
 
 

मौसम अपडेट: ट्रफ रन के कारण जमशेदपुर के आसमान में बादल छाए

 
Jamshedpur: जमशेदपुर में बुधवार को दोपहर बाद मौसम ने यू टर्न लिया. मौसम के मिजाज में यह अचानक परिवर्तन ट्रफ रन के कारण हुआ. मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि देश के इस्ट-वेस्ट क्षेत्र में एक ट्रफ रन कर रहा है. जिसके कारण साइक्लोनिक सर्कुलेशन की स्थिति उत्पन्न हुई है. जिसके कारण झारखंड के नार्थ-वेस्ट (पलामू गढ़वा, चतरा, कोडरमा,लातेहार लोहरदग्गा) एवं साउथ-वेस्ट ( पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां, सिमडेगा) का कन्वर्जन हो रहा है. इससे राज्य के वेस्टर्न एवं सेंट्रल भाग में आंशिक बादल दिख रहे हैं. इसे भी पढ़ें: चाईबासा">https://lagatar.in/chaibasa-get-100-re-enrolment-of-children-out-of-school-deo/">चाईबासा

: विद्यालय से बाहर रहे बच्चों का शत-प्रतिशत पुनः नामांकन कराएं : डीईओ
अभिषेक आनंद ने बताया कि उक्त परिवर्तन के चलते कोल्हान में पश्चिमी सिंहभूम, गुमला एवं सिमडेगा में अगले एक से तीन घंटे के भीतर गरज के साथ वर्षा हो सकती है. उन्होंने इस दौरान लोगों से घरों से बाहर नहीं निकलने की अपील की. खासकर पेड़ों एवं बिजली के खंभों से दूर रहने के लिए कहा.

जमशेदपुर रहा राज्य का दूसरा सबसे गर्म शहर

मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि बुधवार को झारखंड का सबसे गर्म शहर डालटनगंज रहा. वहां आज का तापमान 44.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. दूसरे नंबर पर जमशेदपुर रहा, यहां का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस रहा. आज सबसे कम तापमान रांची का 39 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार 14 एवं 15 अप्रैल को मौसम शुष्क रहेगा. लेकिन 16 से फिर मौसम में परिवर्तन देखने को मिलेगा. 16 से 19 तक राज्य के उत्तर-पूर्वी एवं पूर्वी भागों में आंशिक बादल छाए रहेंगे तथा गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है. बाकी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा जिसके कारण गर्मी बढ़ने अथवा लू चलने की संभावना है. इसे भी पढ़ें: रांची:">https://lagatar.in/ranchi-after-the-uproar-in-the-government-polytechnic-college-the-principal-said-the-list-of-hostel-allotment-will-be-issued-on-saturday/">रांची:

राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज में हंगामे के बाद प्रिंसिपल ने कहा- शनिवार को हॉस्टल अलॉटमेंट की लिस्ट जारी कर दी जायेगी
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही