Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मौसम अपडेट : सुबह व शाम लग रही ठंड, दोपहर में गर्मी, अब बढ़ेगा पारा

Shruti Singh Ranchi : राज्य में पिछले कुछ दिनों से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है. लोगों को कभी गर्मी तो कभी ठंड का एहसास हो रहा है. सुबह और शाम को ठंड लग रही है जबकि दोपहर के समय धूप तीखी होने कारण गर्मी महसूस होती है. मौसम विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक राज्य के पांच जिलों का अधिकतम तापमान सामान्य से ज्यादा है. इसे भी पढ़ें - 27">https://lagatar.in/budget-session-jharkhand-assembly-from-february-27-march-24-there-will-be-17-working-days-house-will-run-on-saturdays-as-well/">27

फरवरी से 24 मार्च तक झारखंड विधानसभा का बजट सत्र, 17 कार्यदिवस होंगे, शनिवार को भी चलेगा सदन

रांची का अधिकतम तापमान सामान्य से 4.8° c ज्यादा हैं.

बता दें कि पिछले 24 घंटे में राजधानी रांची का अधिकतम तापमान 29.8°c रिकॉर्ड किया गया है, जो सामान्य से 4.8° c ज्यादा हैं. वही जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 32.6°c हैं, जो सामान्य से 4.5°c ज्यादा है. डाल्टेनगंज जिले का अधिकतम तापमान 33.6 है, जो सामान्य से 6.7°c ज्यादा है. चाईबासा और देवघर का अधिकतम तापमान 33.0°c है, जो सामान्य से 5.3°c ज्यादा हैं.

इस बार गर्मी का एहसास बहुत ज्यादा होगा

रांची मौसम केंद्र के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 22 दिसंबर से सूर्य, टॉपिक ऑफ कैंसर की तरफ बढ़ता है. जिस कारण दिन लंबा होता जाता है. उन्होंने बताया कि इस बार लोगों को गर्मी का एहसास बहुत ज्यादा होने वाला है. क्लाइमेट चेंज के कारण अब 9 माह गर्मी रहती है. राजधानी रांची में पिछले साल यानी 2022 से ऐसा मौसम होने लगा हैं. अभिषेक आनंद ने बताया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का भी वैरिएशन है जिसके कारण राज्य में ठंडी हवा प्रवेश नहीं कर रही है और लोगो को ठंड का एहसास कम हो रहा है.उन्होंने बताया कि अब मौसम ऐसा ही रहेगा और धीरे धीरे राज्य में लोगो को गर्मी का भी एहसास होने लगेगा. इसे भी पढ़ें - लातेहार">https://lagatar.in/latehar-police-recovered-naxalites-weapons-from-kurumkheta-forest/">लातेहार

: पुलिस ने कुरुमखेता जंगल से बरामद किया नक्सलियों का हथियार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही