Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

मौसम अपडेट: पूर्वी बिहार एवं विदर्भ में मौसम में परिवर्तन के कारण जमशेदपुर के आसमान में छाए बादल

Advertisement
Advertisement
Jamshedpur :  मौसम पूर्वानुमान के विपरीत जमशेदपुर में रविवार को दिनभर आसमान में बादल छाए रहे. ऐसी स्थिति समुद्र तल से 0.9 किलोमीटर ऊपर बनी एक ट्रफ रेखा के कारण हुआ. इसके चलते पूर्वी बिहार, पूर्वी विदर्भ प्रभावित हुआ. जिसके कारण झारखंड एवं छतीसगढ़ में ऐसी स्थिति उत्पन्न हुई. मौसम विभाग ने रविवार को आसमान में पूरी तरह से बादल छाए रहने तथा कुछ-कुछ क्षेत्रों में गरज के साथ आंशिक वर्षा का अनुमान जताया था. जिसमें झारखंड का उत्तर-पूर्वी, मध्य तथा दक्षिणी भाग शामिल हैं. इसे भी पढ़ें: शाम">https://lagatar.in/evening-news-diary20-feb-graph-of-school-children-dropped-amit-mahto-resigns-from-jmm/">शाम

की न्यूज डायरी।।20 FEB।। स्कूली बच्चों का ग्राफ गिरा।अमित महतो का JMM से इस्तीफा।एयर इंडिया पायलट की दिलेरी।BJP विधायक टी राजा पर FIR। बिहार के अलावा कई वीडियो।।

यह स्थिति आज रात तक रहेगी

दक्षिणी भाग में कोल्हान के जिले पड़ते हैं. रविवार को कोल्हान के तीनों जिलों में आसमान में बादल छाए रहे. साथ ही कहीं-कहीं बूंदा-बांदी एवं कहीं-कहीं आंशिक वर्षा हुई. मौसम विभाग की मानें तो यह स्थिति आज रात तक रहेगी. कल 21 फरवरी से मौसम शुष्क हो जाएगा. 22 फरवरी को भी मौसम शुष्क तथा आसमान साफ रहेगा. जिसके कारण अच्छी धूप खिलेगी. रविवार को दिन का तापमान 30.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया. हालांकि रात का तापमान शनिवार के मुकाबले कम रहने का अनुमान है.

23 फरवरी से फिर बदलेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार 23 फरवरी से झारखंड के मौसम में फिर परिवर्तन होगा. सुबह में धूप खुलेगी. लेकिन दोपहर बाद आसमान में बादल छाने शुरू हो जाएंगे. रात में भी बादल छाए रहेंगे. अगले दिन 24 फरवरी को राज्य के कुछ हिस्सों में गर्जन के साथ हल्के एवं मध्यम दर्जे की वर्षा होगी. मौसम विभाग ने 24 फरवरी को येलो अलर्ट जारी करते हुए कुछ हिस्सों में वज्रपात की चेतावनी दी है. ऐसी स्थिति 25 फरवरी को भी रहेगी. 26 फरवरी से मौसम पूरी तरह साफ रहेगा. इसे भी पढ़ें:किरीबुरु">https://lagatar.in/kiriburu-barajamda-mining-truck-owner-association-will-block-the-wheel-indefinitely-from-21/">किरीबुरु

: बड़ाजामदा माइनिंग ट्रक ऑनर एसोसिएशन 21 से अनिश्चितकालीन चक्का जाम करेगा
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही